फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Beaten hostage, demanded ransom of Rs 2 lakh in exchange for release

Sonipat News: बंधक बनाकर पीटा, छोड़ने के बदले दो लाख की मांगी फिरौती

Sun, 14 Dec 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Beaten hostage, demanded ransom of Rs 2 lakh in exchange for release
खरखौदा। एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने, जबरन नकदी छिनने व ऑनलाइन भुगतान कराने के साथ फिरौती के रूप में दो लाख रुपये मंगवाने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के जिला समस्तीपुर के गांव फुल्हारा फिलहाल दिल्ली के मुंगेशपुर निवासी अनिल कुमार ने पुलिस आयुक्त को बताया कि वह पहले कुंडल क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। 24 नवंबर को वह फरमाणा स्थित एक ईंट-भट्ठे से अपने परिचित से मिलकर बाइक से लौट रहे थे। खरखौदा पहुंचने पर उनकी बाइक में पंक्चर हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान वीरेंद्र नामक व्यक्ति वहां आया, जिसे वह झरोठी में ईंट-भट्ठे पर काम करने के समय से जानते थे। आरोप है कि पहचान होते ही वीरेंद्र ने उनकी बाइक छीन ली और जबरदस्ती उन्हें ट्रैक्टर पर बैठा लिया। जब उन्होंने पुलिस को कॉल करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल भी छीन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उन्हें शटरिंग की दुकान पर ले गया, जहां उसके बेटे व भतीजे को बुलाया। वहां उनके साथ मारपीट की गई और जेब से 20 हजार रुपये छीन लिए गए। साथ ही दबाव बनाकर पेटीएम के जरिए भी 20 हजार रुपये अपने फोन में डलवा लिए गए।
पीड़ित ने बताया कि शाम होने पर उन्हें कार में बैठाकर दूसरी जगह ले जाया गया व मारपीट कर छोड़ने के बदले दो लाख रुपये की मांग की। उन्होंने परिचितों को मदद के लिए फोन किए, लेकिन सुबह व्यवस्था की बात कही गई।

इसके बाद चार युवकों को बुलाकर उन्हें कमरे में बंद कर दिया और भागने पर जान से मारने की धमकी दी गई। रात मौका पाकर वह वहां से भाग निकला। बाद में कुछ दिन छिपकर रहने के बाद पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed