{"_id":"6a3946bd8f0c9d802b0a055f","slug":"bdpo-accused-of-influencing-investigation-complaint-to-gc-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155844-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बीडीपीओ पर जांच प्रभावित करने का आरोप, जीसी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बीडीपीओ पर जांच प्रभावित करने का आरोप, जीसी से शिकायत
Mon, 22 Jun 2026 07:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 22 Jun 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गांव अगवानपुर के एक व्यक्ति ने उपायुक्त को शिकायत देकर बीडीपीओ पर पंचायत निदेशक हरियाणा के आदेशों की अवहेलना करने व पंचायत भूमि पर कब्जों की जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया है।
शिकायत में विरेंद्र कुमार ने कहा कि अगवानपुर में जनप्रतिनिधियों की ओर से पंचायत भूमि पर किए गए कब्जों के संबंध में की गई शिकायत पर पंचायत निदेशक ने 4 मई को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए थे।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त आदेशों के बावजूद जांच करने के बजाय अन्य ग्रामीणों के निजी मकानों और प्लॉटों की पैमाइश व जांच की जा रही है।
शिकायत के अनुसार 8 जून 2026 को ग्रामीणों ने सरपंच, गिरदावर, पटवारी व पंचायत प्रतिनिधियों से जांच संबंधी आदेश की प्रति मांगी, लेकिन कोई भी अधिकारी या प्रतिनिधि आदेश प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन
शिकायत में विरेंद्र कुमार ने मिलीभगत से तथ्यों को छिपाने, जांच को भटकाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने मामले की उच्च स्तरीय जांच, संबंधित भूमि की निष्पक्ष पैमाइश, विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई और जांच पूरी होने तक रिकाॅर्ड सुरक्षित रखने की मांग की है।