फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BBC Life Time Achievement Award for Hockey Coach Pritam Siwach

Sonipat: हॉकी प्रशिक्षक प्रीतम सिवाच को बीबीसी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, खिलाड़ियों ने मिठाई बांट खुशियां मनाई

Tue, 07 Mar 2023 02:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 02:36 AM IST
सार

द्रोणाचार्य अवॉर्डी प्रीतम सिवाच महिला हॉकी को लगातार बढ़ावा दे रही है। सिवाच को यह अवॉर्ड रविवार शाम को नई दिल्ली स्थित ताज होटल में आयोजित समारोह में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष एवं भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी दिलीप टिर्की ने प्रदान किया।

विज्ञापन
BBC Life Time Achievement Award for Hockey Coach Pritam Siwach
द्रोणाचार्य अवार्डी प्रीतम सिवाच को अवार्ड देते हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान, प्रशिक्षक व द्रोणाचार्य अवॉर्डी प्रीतम सिवाच को बीबीसी स्पोर्ट्स वुमन ऑफ दी ईयर के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रीतम सिवाच की उपलब्धि पर उनकी सोनीपत स्थित हॉकी अकादमी की खिलाड़ियों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। प्रीतम सिवाच को लगातार बधाई मिल रही हैं।

विज्ञापन

 

सिवाच को यह अवॉर्ड रविवार शाम को नई दिल्ली स्थित ताज होटल में आयोजित समारोह में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष एवं भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी दिलीप टिर्की ने प्रदान किया। सोमवार को सोनीपत पहुंचने के बाद से प्रीतम सिवाच को लगातार बधाई मिल रही है।

विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि भारत में पहली बार बीबीसी की तरफ से महिला खिलाड़ी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है। कई दशक से खेल के क्षेत्र में दिए गए योगदान के आधार पर यह अवॉर्ड दिया गया है। उन्होंने बताया कि हॉकी खेलते हुए उनकी अगुवाई में देश को कई पदक मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके लिए उन्हें वर्ष 1998 में अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था। वह वर्ष 2004 से सोनीपत में बेटियों को हॉकी के गुर सीखा रही हैं। पहले उनकी अकादमी के पास संसाधन भी नहीं थे। ऐसे में कई बार उनका पूरा वेतन अभ्यासरत बेटियों पर ही खर्च हो जाता था।

 

उनके पास अब करीब 200 बेटियां नियमित रूप से हॉकी का अभ्यास कर रही हैं। प्रीतम सिवाच की नर्सरी से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी निकल रही हैं। उनसे प्रशिक्षित नेहा गोयल, ज्योति व निशा वारसी लगातार अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान बना रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed