फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Barota's Firni will be bright, 36 lights will be installed: Gehlawat

बारोटा की फिरनी होगी जगमग, लगेंगी 36 लाइट : गहलावत

Fri, 28 Feb 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Feb 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Barota's Firni will be bright, 36 lights will be installed: Gehlawat
सोनीपत। राई हलके से विधायक कृष्णा गहलावत ने कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों की समस्या सुनकर मौके पर संबंधित अधिकारियों को समाधान करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हलकावासियों की हर समस्या का प्राथमिकता से समाधान करवाया जाएगा। गांवों का विकास शहर की तर्ज पर किया जाएगा।
जनता दरबार के दौरान अकबरपुर बारोटा के सरपंच संजय चौहान ने गांव की फिरनी पर लाइट की व्यवस्था करवाने की मांग की। इस पर विधायक कृष्णा गहलावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य दिवस में फिरनी पर लाइट लगवाने का कार्य शुरू करें। फिरनी पर करीब 36 लाइट लगाई जाएंगी। लाइट लगने पर ग्रामीणों को सुरक्षा के साथ आवागमन में सुविधा मिलेगी। कई ग्रामीणों ने विधायक को बिजली, पानी व सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत की। लोगों ने बहालगढ़ में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करवाने की मांग की। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। राई हलका को पूर्ण रूप से समस्या मुक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक समिति के चेयरमैन संजय, नगर पालिका कुंडली की चेयरपर्सन शिमला देवी, पूर्व पार्षद नंदकिशोर चौहान, सुरेंद्र, छोटू, बहालगढ़ के सरपंच राजेश, मास्टर नरेंद्र, सुरजीत वाल्मीकि, अरुण, विनोद चौहान, प्रदीप आंतिल, सेरसा के पूर्व सरपंच भानू, मंजीत, रजत, दीपक खर्ब, सतपाल गुप्ता, ललित व विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed