फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Baroda MLA who returned from Boston shared his experiences

Sonipat News: बोस्टन से लौटे बरोदा विधायक ने साझा किए अनुभव

Wed, 20 Aug 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Baroda MLA who returned from Boston shared his experiences
फोटो : 06: बरोदा क्षेत्र के विधायक इंदुराज नरवाल (बाएं) व अन्य। स्रोत प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बरोदा क्षेत्र के विधायक इंदुराज नरवाल अमेरिका के बोस्टन में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ स्टेट लेजिस्लेचर्स सम्मेलन में भाग लेने के बाद स्वदेश लौट आए। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि तकनीकी के उपयोग से दुनिया में विकास तेजी से हो रहा है। ऐसे में तकनीक में दक्ष होने की जरूरत है।

मैसाचुसेट्स स्टेट हाउस में उन्होंने अमेरिकी विधायकों से संवाद कर अमेरिका की विधायी व्यवस्था और स्थानीय प्रशासन को समझा। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक चार्ल्सटाउन नेवी यार्ड और यूएसएस कॉन्स्टिट्यूशन की यात्रा में अमेरिकी लोकतांत्रिक और समुद्री विरासत के प्रति सम्मान और जिज्ञासा को बढ़ाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर उनके लिए गर्व की बात रही कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र और भारत का प्रतिनिधित्व एक वैश्विक मंच पर किया। शासन व्यवस्था, दीर्घकालिक बुनियादी ढांचा, एआई, साइबर सुरक्षा और लोकतांत्रिक नवाचार के विषयों पर गहन ज्ञान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उन्होंने अमेरिका में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और उनके साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत की। यह मुलाकात दिलों का मिलन थी, जो रिश्तों को और मजबूत बनाती है। अपने वतन से दूर होने के बाद भी वे देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा से न केवल उन्हें वैश्विक अनुभव प्राप्त हुआ, बल्कि इससे बरोदा विधानसभा के विकास में भी नई दिशा मिलेगी। उनसे प्राप्त ज्ञान और अनुभव का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा और इससे क्षेत्र का विकास होगा।
एनसीएसएल सम्मेलन एक प्रतिष्ठित वैश्विक मंच है, जहां विभिन्न देशों के विधायक और प्रतिनिधि एकत्रित होकर वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करते हैं और अपने अनुभवों को साझा करते हैं।

इस सम्मेलन में भाग लेने से उन्हें वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को समझने और उन्हें अपने क्षेत्र में लागू करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वे अपने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर काम करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed