फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   baroad by election, evm hack, e voter slip

ई-वोटर स्लिप निकालकर देने पर ईवीएम हैक करने की अफवाह, 10 से ज्यादा गांवों में युवकों संग मारपीट व हाथापाई

Wed, 04 Nov 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
baroad by election, evm hack, e voter slip
गांव मुंडलाना में डिवाइस को लेकर हंगामा करते लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : Sonipat
गोहाना/सोनीपत। बरोदा उपुचनाव के लिए मंगलवार को मतदान के दौरान केंद्र के अंदर भले ही किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ हो, लेकिन मतदान केंद्र के बाहर कई गांवों में मारपीट और हाथापाई हुई। मतदान करने जाने वालों को केंद्र के बाहर कुछ युवक ई-वोटर स्लिप निकालकर दे रहे थे, जिसको ईवीएम हैक करने की मशीन समझकर लोगों ने युवकों के साथ मारपीट कर दी। ऐसा किसी एक गांव में नहीं हुआ, बल्कि 10 से ज्यादा गांवों में इस कारण ही मारपीट व हाथापाई की घटनाएं हुईं। किसी जगह पुलिस को जाकर मामला संभालना पड़ा तो किसी जगह स्थिति साफ होने पर ग्रामीणों ने खुद ही हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन

बरोदा हलके में मुंडलाना गांव के बाहर एक युवक मशीन से वोटर स्लिप निकालकर दे रहा था और उस मशीन को उसने मोबाइल से वाईफाई के सहारे जोड़ा हुआ था। वहां एक युवक ने पर्ची लेने के लिए युवक को अपना वोटर आईडी कार्ड दिया तो उसे दूसरे गांव की पर्ची थमा दी गई। जिसका वहां अन्य लोगों को पता चला तो उन लोगों ने युवक पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। वहां युवक के साथ मारपीट की गई। जब युवक बचकर भागने लगा तो उसे पीछा करके पीटा गया। उसके बाद उसे एक मकान में काफी देर तक बंद रखा गया। इसको लेकर वहां ग्रामीणों में आपस में काफी नोकझोंक हुई। वहां मामला बढ़ता देखकर युवक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह दिल्ली का रहने वाला है और उसे 700 रुपये रोजाना के हिसाब से पर्ची निकालने के लिए यहां लेकर आए है। वह केवल मशीन से पर्ची निकाल रहा है, जिससे वोटरों को कोई परेशानी नहीं हो। उसने पर्ची निकालकर दिखाई तो उसके बाद उसे छोड़ा गया। इस तरह ही कई अन्य गांवों रिवाड़ा, कटवाल, निजामपुर, रूखी आदि में ई-वोटर स्लिप निकालने के लिए बाहर से बुलाए गए युवकों के साथ मारपीट व हाथापाई की गई। इन गांवों में अफवाह फैल गई कि उस मशीन से ईवीएम हैक करके वोट डाले जा रहे है और उसके बाद वहां हंगामा हो गया। जिससे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति साफ करनी पड़ी कि वह ई-वोटर स्लिप मशीन है।
विज्ञापन

वर्जन
किसी भी जगह से पुलिस को मारपीट की कोई शिकायत नहीं दी गई थी। मशीन से पर्ची निकालने की बात सामने आई थी, लेकिन वहां जांच कराई गई तो वह वोटर की मदद के लिए थी। किसी जगह से मारपीट व अन्य तरह की कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जश्नदीप रंधावा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed