फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bar Association demanded protection of advocates

Sonipat News: बार एसोसिएशन ने मांगी अधिवक्ताओं की सुरक्षा

Fri, 01 Aug 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 01 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bar Association demanded protection of advocates
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा और बार परिसर में मूलभूत सुविधा बढ़ाने के लिए पहल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने हाल ही में बार परिसर में एक अधिवक्ता पर हुए हमले की घटना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। इसे लेकर डीसीपी को पत्र लिखा गया है। वहीं मूलभूत सुविधा बढ़ाने के लिए उपायुक्त से मुलाकात की गई।
जिला बार एसोसिएशन प्रधान अनिल ढुल से डीसीपी को पत्र लिखा है कि बार परिसर में सुरक्षा पुख्ता की जाए। पिछले दिनों बार हॉल में अधिवक्ता राकेश पर हमला हुआ था। आगे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

हॉल में सभी प्रवेश द्वार पर पुलिस की सुरक्षा बढ़ाई जाए। बार एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
साथ ही उन्होंने उपायुक्त सुशील सारवान से मुलाकात की है। उनसे परिसर में बनी सड़क की इंटरलॉकिंग टाइल्स उखड़ी होने को लेकर मांगपत्र सौंपा है।
उपायुक्त ने बारिश बंद होने के बाद सड़क को ठीक कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही उपायुक्त से बार परिसर में वाटर कूलर लगाने व ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने की मांग की है। उपायुक्त ने उनकी समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed