फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Banned cough syrup: Links to Agra, container owner also arrested

प्रतिबंधित कफ सिरप : आगरा से जुड़े तार, कंटेनर मालिक भी गिरफ्तार

Sun, 11 Aug 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 Aug 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Banned cough syrup: Links to Agra, container owner also arrested
सोनीपत। केएमपी पर गांव बढ़मलिक के पास से हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की टीम ने नशे में प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित दवाओं की खेप पकड़ी थी। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब मामले में कंटेनर मालिक को भी पकड़ लिया है। वह रोहतक की जनता कॉलोनी का रहने वाला ललित है। मामले के तार उत्तर प्रदेश के आगरा से भी जुड़ गए हैं।
विज्ञापन


एचएसएनसीबी, रोहतक के प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया था कि टीम में नियुक्त जयबीर सिंह की टीम ने नशे में प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित दवाओं से भरा कंटेनर गांव बढ़ मलिक के पास केएमपी पर पकड़ा था। जानकारी मिली कि मामले में मूलरूप से झज्जर के गांव गोच्छी जितेंद्र व बेरी निवासी सुधीर की संलिप्तता है। दोनों आरोपी फिलहाल रोहतक की जनता कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया था। कंटेनर से डायरेक्टर पान मसाला के पैकेट व अन्य सामान के कार्टून थे। कंटेनर के 38400 कोडीन फास्फेट कफ सिरप की बोतल मिली थी। जांच में पता लगा था कि कफ सिरप को विदेश में भेजा जाता है। इसमें ज्यादातर की बांग्लादेश में आपूर्ति होती थी। मामले में अब कंटेनर मालिक ललित को भी गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता लगा कि मामले में आरोपी यूपी के आगरा में रहते है। इनकी धरपकड़ से कई अन्य राज खुल सकते हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed