फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ban on coming to muncipal carporatin, saral center. emplyee wiill do work at home.

नगर निगम कार्यालय, सरल, अंत्योदय व अंत्योदय सरल केंद्र, तहसील में लोगों के आने पर रोक, मुरथल यूनिवर्सिटी में घर से काम करेंगे अध

Sat, 21 Mar 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ban on coming to muncipal carporatin, saral center. emplyee wiill do work at home.
लघु सचिलय के पास बंद पड़ा सरल केंद्र - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से नगर निगम कार्यालय, सरल, अंत्योदय व अंत्योदय सरल केंद्र व तहसील में लोगों के आने पर रोक लगा दी गई है। वहीं मुरथल यूनिवर्सिटी में घर से अब अधिकारी व कर्मचारी काम करें। इन जगहों पर लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए 31 मार्च तक के लिए कार्य स्थगित कर दिया गया है। वहीं 22 मार्च को रोडवेज बसें भी सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक बंद रहेगी। इसके लिए सरकार की ओर से आदेश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

डीसी की ओर से मिले आदेश के बाद नगर निगम आयुक्त अशोक बंसल ने शुक्रवार दोपहर बाद निगम कार्यालय के गेट को बंद करा दिया गया। साथ ही गेट पर आने वाले लोगों को समझाने के लिए होमगार्ड को तैनात कर दिया गया। साथ ही उन्हें आदेश देते हुए कहा कि 31 मार्च तक नगर निगम कार्यालय में लोगों के आने पर रोक लगा दी गई है। वहीं अगर कोई व्यक्ति कार्यालय में आता है तो उसे गेट से वापस भेजा जाए।
विज्ञापन

सरल केंद्रों पर होने वाले कार्य 31 मार्च तक स्थगित
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सोनीपत मुख्यालय स्थित सरल व अंत्योदय केंद्र, उपमंडल, तहसील व उप तहसील स्तर पर स्थित अंत्योदय सरल केंद्रों में आम लोगों से संबंधित कार्यों को 31 मार्च तक स्थगित किया गया है। क्योंकि सरल व अंत्योदय केंद्रों पर रोजाना सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है। सरल केंद्रों में लगने वाली भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 31 मार्च तक केवल वहीं कार्य किए जाएंगे जो आवश्यक होंगे। तहसील कार्यालय में लोगों के आने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरथल यूनिवर्सिटी ने भीड़ को देखते हुए जारी किए आदेश
मुरथल यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ रहे संक्रमण की वजह से यूनिवर्सिटी में 31 मार्च तक स्थगित किया गया है। अब अधिकारी व कर्मचारी अपने घर पर बैठे काम कर सकेंगे। यूनिवर्सिटी में कार्य दिवसों पर होने वाली भीड़ को देखते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को घर से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
घरों में नमाज नहीं अता करने का आह्वान
कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए डीसी डॉ. अंशज सिंह ने मस्जिदों के बजाए घरों में नमाज अता करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल लोगों को अपने घर में ही नमाज अता करनी चाहिए, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके। बेहद जरूरी है कि हर व्यक्ति खुद को भीड़-भाड़ से बचा कर रखे। इसके लिए जरूरी है कि कहीं भी किसी भी कारण के चलते भीड़ जमा नहीं हो।

कल रोडवेज बसें रहेंगी बंद, आगामी आदेशों तक ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल भी बंद रहेंगे
हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने 22 मार्च को बस सेवा को बंद रखने का निर्णय लिया है, जिसके तहत सभी कर्मचारी अपने घरों में ही रहेंगे। डीसी डॉ. अंशज सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दिन जनता कफ्र्यू का आग्रह किया है, जिसके अंतर्गत परिवहन विभाग बस सेवा बंद रखेगा। 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक रोडवेज बसें बंद रखने के आदेश लागू रहेंगे। उन्होंने लोगों से सहयोग करने की अपील की। डीसी डॉ. अंशज सिंह ने महाप्रबंधक राहुल जैन को कोरोना वायरस से संरक्षण के लिए जरूरी निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय के सभी कर्मचारियों सहित चालकों/परिचालकों को मास्क उपलब्ध करवाया जाए। बस अड्डे व वर्कशॉप में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। समय-समय पर इनको सेनिटाइज भी कराएं। डीसी ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए आगामी आदेशों तक ड्राईविंग ट्रेनिंग स्कूल भी बंद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग ने कार्यालय में अधिकारियों से मिलने आने वाले व्यक्तियों के प्रवेश पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। कार्यालय में केवल एक व्यक्ति को ही एक समय में मिलने की अनुमति दी जाए। साथ ही महाप्रबंधक को निर्देश दिए गए हैं कि वह सवारियों की उपलब्धता व आय को देखते हुए मार्ग पर भेजी जाने वाली बसों में कटौती करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed