{"_id":"59286e0a4f1c1bb876535fa1","slug":"balgrah-outside-get-newely-born-baby-body-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालग्राम के बाहर पालने में मिला नवजात बच्ची का शव, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालग्राम के बाहर पालने में मिला नवजात बच्ची का शव, हड़कंप
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
Updated Fri, 26 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसवां मील स्थित बालग्राम मेें निराश्रित बच्चों के लिए लगाए गए पालने में एक नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को कपड़े में लपेटकर रखा गया था। चौकीदार ने शव पड़ा देखकर बाल ग्राम निदेशिका व पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस पता लगा रही है कि नवजात के यहां किसने रखा है।
शुक्रवार सुबह बालग्राम का चौकीदार पालने के पास गया तो वहां उसे एक बच्चा कपड़े में लिपटा हुआ मिला। उन्होंने मामले से बालग्राम में कार्यरत सेविका बिमला व पिंकी को अवगत कराया। उन्होंने निदेशिका अनिता शर्मा और फिर पुलिस को जानकारी दी गई। नवजात बच्ची के शरीर में कोई हरकत नहीं थी। उसे सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने अनिता शर्मा के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बालग्राम के बाहर पालने में नवजात बच्ची का शव मिला है। जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही पता लगाया जाएगा कि बच्ची को यहां कौन रखकर गया है।
विज्ञापन
-ऋषिकांत, थाना प्रभारी, राई।