फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bajrang won the bronze medal by doing ground wrestling to increase stamina and with the help of his favorite Gatte's village

ग्राउंड रेसलिंग करके स्टेमिना बढ़ाने व अपने फेवरेट गट्टे के दांव के सहारे बजरंग ने जीता कांस्य

Sun, 08 Aug 2021 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bajrang won the bronze medal by doing ground wrestling to increase stamina and with the help of his favorite Gatte's village
सोनीपत। पहलवान बजरंग पूनिया ने ओलंपिक में पदक जीतने के लिए जमकर पसीना बहाया और अपनी हर कमी को दूर किया था। उसने सबसे ज्यादा ध्यान ग्राउंड रेसलिंग पर रखा और उसके लिए स्टेमिना भी बढ़ाया। वहीं अपने फेवरेट गट्टे के दांव व तेघा दांव पर भी जमकर मेहनत की थी। ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए भी उन्होंने गट्टे के दांव का सहारा लिया।
विज्ञापन

ओलंपिक के लिए बजरंग पूनिया जब अभ्यास करता था तो वह उन कमियों को दूर करने पर ज्यादा ध्यान देता था जो पहले हुई प्रतियोगिताओं में उसको परेशानी में डालती थी। बजरंग ने सबसे ज्यादा ध्यान ग्राउंड रेसलिंग व अपना स्टेमिना बढ़ाने पर दिया है। ग्राउंड रेसलिंग में पहलवान डिफेंसिव नहीं खेलता है और वह खड़े रहकर अपने हाथों का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करता है। इसके लिए पहलवान में स्टेमिना होना जरूरी है और स्टेमिना की कमी हो जाती है तो उसे हार झेलनी पड़ सकती है। बजरंग ने अभ्यास के दौरान इन दोनों कमियों को पूरी तरह से दूर कर दिया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा ने बताया कि कांस्य पदक के लिए मुकाबले में बजरंग ने गट्टे के दांव का प्रयोग कर अंक बटोरे। साथ ही बगल में हाथ डालकर दूसरे पहलवान को नीचे गिराने वाले तेघा दांव से भी अंक अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed