फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   bajrang poonia

कश्मीर में न ससुराल चाहिए, वहां पर न मकान चाहिए: बजरंग पूनिया

Mon, 12 Aug 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
bajrang poonia
सोनीपत। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद से हर कोई तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहा है। जम्मू-कश्मीर से बहू लाकर वहां ससुराल बनाने की बात कह रहे हैं तो कोई वहां जमीन खरीदकर मकान बनाने की बात कर रहा है। सीएम मनोहर लाल के जम्मू-कश्मीर की बहू वाले बयान को लेकर विवाद भी छिड़ा हुआ है, लेकिन विश्व के नंबर वन पहलवान बजरंग पूनिया ने एक ऐसा ट्वीट किया है जो इन सभी के विपरीत सैनिकों के लिए है और वह ट्वीट इस समय चर्चाओं में बना हुआ है।
विज्ञापन

पहलवान बजरंग पूनिया ने जम्मू-कश्मीर को लेकर लगातार हो रही टिप्पणियों को देखते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि न कश्मीर में ससुराल चाहिए, न ही वहां पर मकान चाहिए, बस कोई फौजी शरीर तिरंगे में लिपटकर न आए, अब ऐसा हिंदुस्तान चाहिए। बजरंग पूनिया के इस ट्वीट को 46 हजार लोग लाइक कर चुके हैं तो इसे 7300 ने रि-ट्वीट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed