{"_id":"5fc2a97f8ebc3e9b96617826","slug":"bajrang-poonia-gets-permission-to-join-america-s-training-camp-sonipat-news-rtk584218022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संगीता फौगाट संग फेरे लेते ही बजरंग पूनिया को मिली बड़ी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीता फौगाट संग फेरे लेते ही बजरंग पूनिया को मिली बड़ी खुशी
Sun, 29 Nov 2020 04:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
पहलवान बजरंग पूनिया और संगीता फौगाट।
- फोटो : फाइल फोटो
26 नवंबर को पहलवान संगीता फौगाट के साथ विवाह बंधन में बंधने वाले पहलवान बजरंग पूनिया को शादी के बाद बड़ी खुशखबरी मिली है।
पहलवान बजरंग पूनिया और संगीता फौगाट।
- फोटो : फाइल फोटो
पहलवान बजरंग पूनिया को अमेरिका में लगने वाले ट्रेनिंग कैंप में शामिल होने की अनुमति मिल गई है। यह कैंप अमेरिका के मिशिगन में 4 दिसंबर से 3 जनवरी तक लगेगा। इसमें शामिल होकर पूनिया टोक्यो ओलंपिक के लिए अभ्यास करेंगे। एक माह तक चलने वाले कैंप के दौरान 14 लाख रुपये का खर्च आएगा।
पहलवान बजरंग पूनिया और संगीता फौगाट।
- फोटो : फाइल फोटो
टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके बजरंग पूनिया फिलहाल सोनीपत के साई सेंटर में अभ्यास कर रहे हैं। बजरंग पूनिया ने अमेरिका में ट्रेनिंग कैंप में शामिल होने की अनुमति मांगी थी, जिनको भारतीय कुश्ती संघ से अनुमति मिल गई थी। अभी उनको ओलंपिक प्रकोष्ठ से अनुमति मिलनी बाकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहलवान बजरंग पूनिया।
- फोटो : फाइल फोटो
बजरंग 26 नवंबर को पहलवान संगीता फौगाट के साथ आठ फेरे लेकर नई शुरुआत कर चुके हैं। शादी के तुरंत बाद पहलवान बजरंग पूनिया को मिशन ओलंपिक प्रकोष्ठ ने ट्रेनिंग कैंप में शामिल होने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
पहलवान बजरंग पूनिया।
- फोटो : फाइल फोटो
बजरंग पूनिया टोक्यो ओलंपिक के लिए अमेरिका के मिशिगन में एक माह तक चलने वाले ट्रेनिंग कैंप में शामिल होंगे। वह अपने कोच एमजारियोस बेंटिनिडिस व फिजियो धनंजय के साथ अमेरिका के ट्रेनिंग कैंप में जाएंगे। पूनिया 4 दिसंबर से 3 जनवरी तक चलने वाले ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेंगे।