फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bajrang could not fulfill the dream of gold and silver, hope of bronze today

स्वर्ण व रजत का सपना पूरा नहीं कर सका बजरंग, आज कांस्य की उम्मीद

Fri, 06 Aug 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bajrang could not fulfill the dream of gold and silver, hope of bronze today
टीवी पर बजरंग पूनिया का मुकाबला देखती मां ओमप्यारी, पिता बलवान सिंह पूनिया व अन्य परिजन। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। टोक्यो ओलंपिक में स्टार पहलवान बजरंग पूनिया स्वर्ण, रजत का सपना पूरा करने से चूक गया। हालांकि उनके लिए अभी भी कांस्य पदक जीतने का मौका है। बजरंग का कांस्य पदक के लिए शनिवार को मुकाबला होगा। इससे पहले बजरंग ने अपने पहले दो मुकाबलों में विरोधियों को पटखनी दी, जिसके बाद उसके घर में जश्न का माहौल बन गया।
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक के कुश्ती मुकाबलों में हरियाणा का स्टार पहलवान बजरंग पूनिया शुक्रवार को सबसे पहले किर्गीस्तान के पहलवान से भिड़ा और अपनी फुर्ती के कारण ज्यादा प्वाइंट्स के आधार पर जीत हासिल की। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में बजरंग की भिड़ंत ईरानी पहलवान से हुई, जिसे आखिरी में बजरंग ने चित कर दिया और सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

सभी को आस थी कि शाम को होने वाले मुकाबले में बजरंग जीत के साथ फाइनल में कदम रखेगा, लेकिन अजरबेजान के पहलवान ने सेमीफाइनल मुकाबले में बजरंग को हराकर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म कर दी। हालांकि बजरंग अभी भी पदक की दौड़ में बना हुआ है। कांस्य पदक के लिए बजरंग का मुकाबला शनिवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले- बजरंग ने शानदार खेल दिखाया, हार-जीत खेल का हिस्सा
सेमीफाइनल में हारने के बाद बजरंग के पिता बलवान सिंह पूनिया ने कहा कि बेटे से पूरी उम्मीद थी कि वह हर हाल में पदक जीतकर लाएगा। बजरंग ने अब तक शानदार खेल दिखाया है। हार-जीत खेल का हिस्सा हैं। अभी कांस्य पदक के लिए मुकाबला बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed