फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bainyapur to Rathdhana road will see a revival after four years, with approximately Rs 2.18 crore to be reconstructed.

Sonipat News: बैंयापुर से राठधना रोड के 4 साल बाद बहुरेंगे दिन, करीब 2.18 करोड़ रुपये से होगा पुनर्निर्माण

Tue, 23 Sep 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bainyapur to Rathdhana road will see a revival after four years, with approximately Rs 2.18 crore to be reconstructed.
फोटो 13- सोनीपत के खस्ताहाल गांव बैंयापुर से राठधना रोड से गुजरती महिलाएं। संवाद
सोनीपत। बैंयापुर से राठधना रोड का जल्द पुनर्निर्माण होने से 4 साल बाद दिन बहुरेंगे। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 3 किलोमीटर सड़क के पुनर्निर्माण कार्य पर 2.18 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। पुनर्निर्माण को लेकर विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के साथ मुख्यालय से अलॉटमेंट भी प्राप्त कर ली है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने करीब 10 दिन के अंदर सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर छह माह के अंदर काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। करीब 33 फीट सड़क का बैंयापुर से अनाज मंडी, रामजस स्कूल फाटक वाया राठधना रोड तक निर्माण करवाया जाएगा। उक्त मार्ग पर एक किलोमीटर तक सड़क कच्ची है, जबकि पहले एक किलोमीटर में कच्ची ईंटें, 300 मीटर में टाइल व 700 मीटर सड़क को सीमेंट से बनाया गया था।
विज्ञापन

बैंयापुर से राठधना रोड बनने से रोहतक व राठधना रोड का आपस में जुड़ाव होने से खरखौदा जाने वाले वाहन चालकों को फायदा मिल सकेगा। फिलहाल खस्ताहाल व कच्चा मार्ग होने के कारण वाहन चालक इस सड़क का कम प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 से समाधान को लेकर करीब 10 बार दी शिकायत
दीपक सरोहा, अनिल सरोहा, अमित, संदीप, विक्की, रणबीर, जोगिंद्र ने बताया कि ग्रामीण वर्ष 2022 से प्रशासनिक व विभाग के अधिकारियों को करीब 10 बार शिकायत देकर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। बारिश के मौसम में सड़क पर जलभराव की स्थिति होने से आवागमन प्रभावित रहता है। पहले बनाई गई सड़क के खस्ताहाल होने से खासकर दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों का सामना करना पड़ रहा है। अब सड़क का सुधार होने से ग्रामीणों सहित वाहन चालकों का आवागमन में स्थायी समाधान होगा।
करीब 8 गांव के 40 हजार लोगों की सुधरेगी आवागमन व्यवस्था
ग्रामीणों ने बताया कि बैंयापुर से राठधना रोड का पुनर्निर्माण होने से करीब 8 गांव के करीब 40 हजार से ज्यादा ग्रामीणों सहित वाहन चालकों का आवागमन सुगम होगा। इनमें बैंयापुर, लहराड़ा, बैंयापुर खुर्द, बंदेपुर, राठधना, लिवान, हरसाना, बाबा कॉलोनी, लक्ष्मी कॉलोनी शामिल है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क के पुनर्निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। सड़क बनने से लोगों की आवागमन व्यवस्था में सुधार होगा।


विभाग ने बैंयापुर से राठधना रोड का पुनर्निर्माण करवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मुख्यालय से अलॉटमेंट प्राप्त कर ली है। ठेेकेदार को जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। छह माह के अंदर काम पूरा करने का समय तय किया है। सड़क के पुनर्निर्माण से ग्रामीणों सहित वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी।
- पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

फोटो 13- सोनीपत के खस्ताहाल गांव बैंयापुर से राठधना रोड से गुजरती महिलाएं। संवाद

फोटो 13- सोनीपत के खस्ताहाल गांव बैंयापुर से राठधना रोड से गुजरती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed