फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bail plea

Sonipat News: हत्या की कोशिश के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Thu, 25 Sep 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 25 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bail plea
विज्ञापन

सोनीपत। हत्या के इरादे से युवक पर फायरिंग करने के डेढ़ साल पुराने मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई। घटना में आरोपी के दुस्साहस को संगीन मानते हुए कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है।गिरफ्तारी के बाद करीब डेढ़ साल से आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में है।
एफआईआर के अनुसार 21 जनवरी 2024 रोहित उर्फ बाज ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोहाना में युवक की दुकान की ओर गोलियां चलानी शुरू कर दी थीं। इस घटना में युवक घायल हो गया था। पुलिस ने मामले में हत्या की कोशिश की धारा लगाई थी।
विज्ञापन

8 फरवरी को रोहित उर्फ बाज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। अपने अधिवक्ता के माध्यम से रोहित ने कोर्ट में जमानत पर रिहा करने की अर्जी लगाई थी। जमानत याचिका पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. नरिंदर कौर की अदालत में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के अधिवक्ता एवं लोक अभियोजक के दलील सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका पर फैसला दिया। न्यायाधीश ने आरोपी के जमानत आवेदन को खारिज कर दिया है। पुलिस की ओर से दर्ज किए गए प्रकटीकरण बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

वह अन्य आपराधिक मामलों में भी शामिल पाया गया है। अदालत ने अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जमानत आवेदन को खारिज करने का निर्णय लिया है। अदालत का मानना है कि आरोपी को जमानत पर रिहा करने का कोई आधार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed