{"_id":"684888c0c563672e3708742e","slug":"badminton-rohtaks-garima-aur-and-karnals-gautam-became-the-winners-in-singles-sonipat-news-c-197-1-snp1001-137846-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बैडमिंटन...सिंगल में रोहतक की गरिमा और और करनाल के गौतम बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बैडमिंटन...सिंगल में रोहतक की गरिमा और और करनाल के गौतम बने विजेता
Wed, 11 Jun 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो :22: सोनीपत के ककरोई रोड स्थित मलिक अकादमी में आयोजित प्रथम हरियाणा राज्य रैंकिंग बैडमिंटन
सोनीपत। ककरोई रोड स्थित मलिक अकादमी में प्रथम हरियाणा राज्य रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता के सिंगल में रोहतक की गरिमा कुंडू और करनाल के गौतम विजेता रहे। अलग-अलग वर्ग में हुए दस मुकाबलों में पांच में सोनीपत के खिलाडि़यों ने स्वर्ण पदक दिलाने में अपनी भूमिका निभाई।
विजेताओं को मुख्य अतिथि राई खेलकूद विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार, मेयर राजीव जैन व हरियाणा राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार सिंघानिया ने पुरस्कृत किया।
मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले के विजेता रहने वाले खिलाडि़यों को मुख्य अतिथि हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय, राई के कुलपति अशोक कुमार, मेयर राजीव जैन व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार सिंघानिया ने बधाई देते हुए बेहतर खेल के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
खिलाडि़यों का हौसला बढ़ाते हुए कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि खेल के मैदान पर खिलाड़ी को अपना सौ प्रतिशत देना चाहिए। पूरी उर्जा के साथ खेलना चाहिए। हार-जीत को न देखते हुए मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान जिला सचिव जगबीर सिंह छिक्कारा, प्रशिक्षक हरेंद्र मलिक भी मौजूद रहे।
यह रहे परिणाम
पुरुषों के सीनियर एकल वर्ग के मुकाबले में करनाल के गौतम ने सोनीपत के गगन व महिला वर्ग में रोहतक की गरिमा कुंडू ने सोनीपत की अक्षिता को हराया। पुरुष युगल मुकाबले में सोनीपत के गगन व रवि की जोड़ी ने फरीदाबाद के आर्यन व सोनीपत के मयंक राणा को हराया। महिला युगल में सोनीपत की अपूर्व व साक्षी गहलवत ने फरीदाबाद की बरुणी पसवाल व पंचकूला की रिद्धि कौर को हराया। मिश्रित युगल में फरीदाबाद के आर्यन व पंचकूला की रिद्धि कौर की जोड़ी ने करनाल के गौतम व सोनीपत की अपूर्वा की जोड़ी को हराया।
अंडर-19 लड़कों के एकल वर्ग के मुकाबले में रोहतक के वेदांत पाहवा ने हिसार के अभिषेक व लड़कियों में फरीदाबाद की बरुणी पसवाल ने सोनीपत की अक्षिता गुलिया, लड़कियों के युगल वर्ग के मुकाबले में सिरसा की निशु मलिक और सोनीपत की सुनैना मलिक ने सोनीपत की अक्षिता गुलिया और झज्जर की जोएल राणा को हराया। लड़कों के युगल मुकाबले में सोनीपत के केशव व यशवीर राठी ने फरीदाबाद के पार्थ व स्पर्श सूद को हराया। मिश्रित युगल में सोनीपत के चैतन्य सहरावत कुरुक्षेत्र की अनन्या ने फरीदाबाद के पार्थ व हिसार की दिव्या जाखड़ को हराया।
24 से 27 जून के बीच होगा द्वितीय रैंकिंग टूर्नामेंट
हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार सिंघानिया ने बताया कि द्वितीय रैंकिंग हरियाणा स्टेट सीनियर व जूनियर (अंडर-19) रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट फरीदाबाद में 24 से 27 जून के बीच खेला जाएगा। इसके बाद जिलास्तर पर जो खिलाड़ी विजेता व उपविजेता होंगे वह हिसार में 7 से 10 अगस्त के बीच आयोजित होने वाली हरियाणा स्टेट सीनियर व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेंगे।