फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Badminton: MDU team defeated Shimla University to make it to the semi-finals

बैडमिंटन : एमडीयू की टीम ने शिमला विवि को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Wed, 23 Feb 2022 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Badminton: MDU team defeated Shimla University to make it to the semi-finals
उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करता खिला? - फोटो : Sonipat
उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (एमडीयू) व पंजाबी विश्वविद्यालय फगवाड़ा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल मेें जगह बनाई। सेमीफाइनल मेें पहुंचने वाली अन्य दो टीमों में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ व सीसीएसयू मेरठ रही। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे। सेमीफाइनल मेें स्थान बनाने वाली चारों टीमों ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
विज्ञापन

दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल में चल रही प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमिफाइनल मेें जगह बनाने के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मंगलवार को खेले गए अधिकतर मुकाबले भी दूसरे दिन की तरह एकतरफा ही रहे। डीसीआरयूएसटी के खेल निदेशक डॉ. वीरेंद्र हुड्डा ने बताया कि सेमीफाइनल के लिए पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला व एलपीयू फगवाड़ा की टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला की टीम 3-0 से विजेता रही। दूसरे सेमीफाइनल के लिए पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ व जीएनडीयू, अमृतसर के बीच में हुए मुकाबले में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

तीसरे सेमीफाइनल के लिए मुकाबला एमडीयू, रोहतक व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की टीमों के बीच खेला गया। इसमें एमडीयू रोहतक की टीम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम सीसीएसयू, मेरठ रही। इस दौरान विश्वविद्यालय के खेल निदेशक व प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा, प्रो. सुरेंद्र सिंह दहिया, प्रो. पवन दहिया, प्रो. सुखदीप सिंह व पानीपत के खेल अधिकारी एवं बैडमिंटन कोच प्रदीप पालीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
पहला मुकाबला : राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय अयोध्या की टीम ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की टीम को 3-0 से हराया।
दूसरा मुकाबला : गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर की टीम ने जीजेयू हिसार की टीम को 3-0 से पराजित किया।
तीसरा मुकाबला : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने प्रो. राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय प्रयागराज की टीम को 3-0 से हराकर मैच अपने नाम किया।
चौथा मुकाबला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की टीम ने सुहतास प्रयागराज विश्वविद्यालय की टीम को 3-1 से पराजित किया।
पांचवां मुकाबला : गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार की टीम ने सीयू ऑफ पंजाब, बठिंडा की टीम को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 3-2 से पराजित किया।
छठा मुकाबला : इग्नू मीरपुर की टीम ने चितकारा विश्वविद्यालय पंजाब की टीम को 3-0 से पराजित किया।
सातवां मुकाबला : सीसीएसयू, मेरठ ने डीसीआरयूएसटी, मुरथल की टीम को 3-0 से मात दी।
आठवां मुकाबला : एलपीयू फगवाड़ा की टीम ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की टीम को 3-1 से पराजित किया।
नौवां मुकाबला : एलपीयू फगवाड़ा और डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय अयोध्या के बीच खेले गए मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंत में एलपीयू फगवाड़ा की टीम 3-2 से विजयी रही।
10वां मुकाबला : गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर की टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम को 3-1 से पराजित किया।
11वां मुकाबला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की टीम ने गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार की टीम को 3-0 से पराजित किया।
12वां मुकाबला : सीसीएसयू मेरठ की टीम ने इग्नू, मीरपुर की टीम को 3-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed