{"_id":"65c66a12c3b4c85b1f0f558c","slug":"bad-signal-stopped-the-wheels-of-trains-passengers-remained-worried-sonipat-news-c-197-1-snp1002-113578-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खराब सिग्नल ने थामे ट्रेनों के पहिये, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खराब सिग्नल ने थामे ट्रेनों के पहिये, यात्री रहे परेशान
Fri, 09 Feb 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमर्गा पर होलंबी कलां रेलवे स्टेशन पर सिग्नल सिस्टम में आई खराबी के चलते हजरत निजामुद्दीन से चलकर कुरुक्षेत्र जाने वाली सवारी गाड़ी संख्या 04405 एचएनके करीब एक घंटे तक होलंबी कलां स्टेशन पर ही खड़ी रही। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
सिग्नल सिस्टम में आई खराबी के कारण दिल्ली से सोनीपत की तरफ आ रही एचएनके के साथ ही गाड़ी संख्या 04151 दिल्ली-पानीपत मेमू, शताब्दी एक्सप्रेस व 04909 दिल्ली-पानीपत मेमू को पीछे के स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। हालांकि कुछ देर बाद शताब्दी एक्सप्रेस को रवाना कर दिया था। जबकि एचएनके, दिल्ली-पानीपत मेमू व ईडीपी सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे तक की देरी से चली। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सिस्टम में आई खराबी के कारण यात्रियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी थी। सिग्नल सिस्टम को ठीक कर ट्रेनों को रवाना कर दिया गया था।