फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   BA student kidnapped while traveling with family.

परिजनों संग घूमने निकली बीए की छात्रा का अपहरण

Wed, 23 Sep 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
BA student kidnapped while traveling with family.
ाई थाना क्षेत्र के गांव से अपने परिजनों संग घूमने निकली युवती का बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया। युवती स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा है। युवती की मां के बयान पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

राई थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी मंगलवार सुबह अपनी चाची और चचेरी बहन के साथ घूमने निकली थी। उसके भाई भी रोड पर घूमने गए थे। जब उसकी बेटी अपनी चाची के साथ चल रही थी तो उसके भाई दौड़ लगाते हुए आगे निकल गए। इसी दौरान सिर पर हेलमेट लगाकर आए बाइक सवार दो युवकों ने उसकी बेटी का हाथ पकड़कर जबरन बाइक पर बैठा लिया। वह उसे बाइक पर बैठाकर गांव नांदनौर की तरफ फरार हो गए। लड़की का अपहरण होने की सूचना पर ग्रामीण उस तरफ दौड़ पड़े। लेकिन उनका कोई पता नहीं लग पाया। मामले की सूचना पर राई थाना प्रभारी विवेक मलिक व बहालगढ़ चौकी प्रभारी मुकेश ने उसकी तलाश कराने को तुरंत वीटी कराकर नाकाबंदी भी की, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं लग सका था। पुलिस जांच में सामने आया है कि नांदनौर गांव के पास एक मकान के सीसीटीवी में बाइक तेज गति से जाती दिखाई दे रही है। बाइक पर दो युवक हेलमेट लगाए हैं। वह लड़की को लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस साइबर की ले रही मदद
पुलिस का कहना है कि युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। कोरोना संक्रमण के कारण वह कॉलेज नहीं जा रही थी। पुलिस साइबर सेल की मदद ले रही है। जिससे छात्रा के अपहरण के मामले की जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का अपहरण किए जाने की सूचना मिली है। पुलिस ने नाकाबंदी कर अपहर्ताओं का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकले। मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। उसका जल्द पता लगाया जाएगा।
विवेक मलिक, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed