फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Auto overturned due to loss of balance, girl died

संतुलन बिगड़ने से पलटा ऑटो, युवती की मौत

Sun, 21 Nov 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Auto overturned due to loss of balance, girl died
सुषमा। फाइल फोटो - फोटो : Sonipat
गोहाना। गांव आहुलाना स्थित चौ. सहकारी चीनी मिल के पास एक ऑटो संतुलन बिगड़ने से पलट गया। यह हादसा तब हुआ जब परिवार के सदस्य रोहतक के गांव सैमाण में आयोजित शादी-समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई और उसके परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया, वहां से तीन को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवाया। सूचना के बाद पहुंची बरोदा थाना पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

पानीपत में सैनी कॉलोनी निवासी राकेश ने बताया कि शुक्रवार को महम क्षेत्र के गांव सैमाण पुठी में रिश्ते में चचेरी बहन की शादी थी। शादी-समारोह में शामिल होने के लिए वह अपनी बहन सुषमा (22), सुनीता, ज्योति, भांजी स्वीटी व जीजा अजमेर के साथ ऑटों में सवार होकर जा रहा था। ऑटो को उसका जीजा अजमेर चला रहा था। उसने बताया कि वह देर शाम को जब गांव आहुलाना में चीनी मिल के पास पहुंचे तो अचानक से ऑटो का संतुलन बिगड़ गया है। इससे ऑटो पलट गया। इस हादसे में उसकी बहन सुषमा की मौत हो गई। जबकि वह, उसकी बहन सुनीता, ज्योति, भांजी स्वीटी, उसका जीजा अजमेर घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को गोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां से सुनीता, ज्योति व स्वीटी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जबकि उसके जीजा को पानीपत के कोहंड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बरोदा थाना पुलिस ने शनिवार को उसकी बहन के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
गांव आहुलाना में चीनी मिल के पास ऑटो पलटने की सूचना मिली थी। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बरोदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed