{"_id":"6593108545ed9e81c8014baa","slug":"auto-drivers-blocked-the-road-against-the-new-rule-sonipat-news-c-197-1-snp1002-11736-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नए नियम के खिलाफ ऑटो चालकों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नए नियम के खिलाफ ऑटो चालकों ने किया चक्का जाम
Tue, 02 Jan 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32- सोनीपत के सैन चौक पर हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ विरोध करते करते आप नेता देवेंद्र
सोनीपत। हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ सोमवार को ऑटो चालकों ने भी सैन चौक पर इकट्ठा होकर चक्का जाम कर दिया। साथ ही कानून वापस नहीं लेने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इसके लिए सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। आम आदमी पार्टी के सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने भी ऑटो चालकों को समर्थन दिया। उन्होंने ऑटो यूनियन को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
ऑटो यूनियन प्रधान इंद्रजीत और कृष्ण के नेतृत्व में हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ सेक्टर-7 के सैन चौक पर चक्का जाम किया। सुबह ऑटो चालक सैन चौक पर एकत्रित हुए और अपने वाहनों को खड़ाकर जाम लगा दिया। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि मांगें पूरी नहीं होने पर कमेटी के सदस्यों से बातचीत कर आंदोलन को तेज करेंगे।
आप नेता देवेंद्र गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले भी किसानो, खिलाड़ियों, डॉक्टर, युवाओं, महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल से रायशुमारी किए बिना ऐसे कानून बनाए हैं। बाद में सरकार को बैकफुट पर आकर माफी मांगते हुए कानून वापस लेने पड़े हैं। ऐसा ही एक कानून अब चालकों के खिलाफ लेकर आए हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कानून में नए प्रावधान बेहद कठोर किए हैं, जिनसे वाहन चलाना मुश्किल हो जाएगा। सरकार को यह निर्णय तुरंत वापस लेना चाहिए। इस दौरान अतिप्रकाश पंडित, मौसम, मोहित, कल्लू, विक्रम, नवीन, दीपक, अजमेर, बलराम, बृजभूषण सहित अन्य मौजूद रहे।