फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Auction of 48 advertising sites will generate more income of Rs 2.49 crore.

Sonipat News: विज्ञापन की 48 साइटें नीलाम 2.49 करोड़ ज्यादा आय होगी

Mon, 30 Jun 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Auction of 48 advertising sites will generate more income of Rs 2.49 crore.
फोटो 11: सोनीपत में रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय। संवाद
सोनीपत। नगर निगम ने विज्ञापन से आय बढ़ाने का प्रयास तेज कर दिया है। विज्ञापन की नई साइटों की नीलामी से 74 लाख सालाना से आय बढ़कर लगभग सवा 3 करोड़ हो जाएगी। इस बार नगर निगम ने बजट में विज्ञापन से 6 करोड़ रुपये की कमाई करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने बताया कि नगर निगम ने विज्ञापन के लिए 39 साइट निर्धारित की हुई थी, जिनमें से केवल 15 साइट ही बिकती थीं। इस बार निगम की ओर से 58 नई साइट निर्धारित की गई हैं। उनमें से 48 की निलामी हो चुकी है। इनसे निगम को प्रतिवर्ष 2.49 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों को मुख्यालय से आय के साधनों को बढ़ाने के आदेश मिले हैं, अन्यथा उनकी ग्रांट में कटौती कर दी जाएगी। निगम ने गृह कर वसूलने का भी अभियान तेज कर दिया है। गृह कर न देने वालों की प्रॉपर्टी सीलिंग की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि नगर निगम की आय के साधन सीमित हैं। नागरिकों को सड़क, सीवर, पानी, स्ट्रीट लाइट, पार्क की सारी सुविधाएं देनी पड़ती है, जिस पर मोटा बजट खर्च होता है इसलिए आय बढ़ाने की तरफ ध्यान दिया जा रहा है। विज्ञापन पॉलिसी के अनुसार और भी विज्ञापन के साइट चयनित की जाएंगी।

फोटो 11: सोनीपत में रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय। संवाद

फोटो 11: सोनीपत में रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed