फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attempts to kidnap the saw operator, when the laborers came, they ran away after getting hurt

आरा संचालक का अपहरण करने की कोशिश, मजदूर आए तो चोट मारकर भागे

Wed, 02 Mar 2022 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Attempts to kidnap the saw operator, when the laborers came, they ran away after getting hurt
सोनीपत रोड पर एक आरा संचालक का पांच-छह युवकों ने अपहरण करने की कोशिश की। इस बीच वहां मजदूर पहुंचे तो आरोपी उसे चोट मारकर भाग गए। आरा संचालक ने एक नामजद व उसके साथियों पर आरोप लगाया है। इस पर लघु सचिवालय चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोनीपत गेट निवासी सचिन उर्फ रज्जू ने पुलिस को बताया कि उसने सोनीपत रोड पर ही एक होटल के सामने आरा मशीन लगा रखी है। 28 फरवरी को शाम करीब सात बजे वह आरा मशीन पर मौजूद था और मजदूर कार्य कर रहे थे। उसी समय पीछे से किसी ने उसे आवाज लगाई। उसने देखा तो अजय व उसके साथ चार-पांच साथी खड़े थे। आरोप है कि उन्होंने उसका अपहरण करने की कोशिश की। साथ ही उसे पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस पर उसने शोर मचाया तो उसके चाचा व मजदूर वहां आ गए। इस पर अजय ने उसके माथे पर रॉड से वार किया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सचिन का आरोप है कि अजय ने पहले भी उसे धमकी दी थी। उसने उसके चाचा को भी जान से मारने की धमकी दी। बाद में परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed