{"_id":"608c555f8ebc3e8d2e1b6fe2","slug":"attempt-to-murder-hotal-honour-wife-three-arrested-sonipat-news-rtk60669735","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल संचालक ने षड्यंत्र रचकर नवविवाहित पत्नी की हत्या करने के लिए तीन लोगों को भेजा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल संचालक ने षड्यंत्र रचकर नवविवाहित पत्नी की हत्या करने के लिए तीन लोगों को भेजा, गिरफ्तार
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सैदपुर के रहने वाले होटल संचालक ने शादी के चार माह बाद ही पत्नी की हत्या का षड्यंत्र रच डाला। आरोप है कि इसके लिए उसने तीन परिचितों को षड्यंत्र में शामिल कर लिया। आरोपी पत्नी की हत्या को हादसा दिखाना चाहता था। जब तीन आरोपी पिकअप लेकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे तो उन्हें सैदपुर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। साथ ही षड्यंत्र रचने के आरोपी होटल संचालक की तलाश शुरू कर दी है।
सैदपुर चौकी में नियुक्त एसआई अशोक ने बताया कि वह वीरवार की रात को टीम के साथ गांव पिपली के निकट गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सैदपुर निवासी प्रदीप अपनी पत्नी सीमा की हत्या कराना चाहता है। इसके लिए उसने अपने परिचित तीन युवकों को पिकअप में भेजा है। भिवानी के गांव कलिंगा का विष्णु व सौरव तथा दादरी के गांव मालपोश का रोबिन षड्यंत्र में शामिल हैं। प्रदीप ने उन्हें कहा है कि जब उसकी पत्नी सीमा घर से स्कूटी पर बहादुरगढ़ के लिए जाएगी तो बीच रास्ते में वह स्कूटी को टक्कर मारकर उसे मौत के घाट उतार देंगे। सूचना मिलते ही पुलिस ने कुंडल गांव के पास से तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सैदपुर निवासी प्रदीप उनका परिचित है और उसके कहने पर वह वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। साथ ही मामले में प्रदीप की गिरफ्तारी को दबिश शुरू कर दी है। आरोपियों को प्रदीप ने कहा था कि उसकी पत्नी से उसके विचार नहीं मिल रहे हैं। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद ही षड्यंत्र रचने के कारणों का पता लग सकेगा।
प्रदीप ने कहा सफेद स्कूटी पर हरा सूट पहनकर आएगी उसकी पत्नी
आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि प्रदीप ने उन्हें बताया था कि उसकी पत्नी सीमा हरे रंग का सूट पहनकर अपनी सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर आएगी। जिसकी सूचना वह उन्हें दे देगा। इसके लिए वह सीमा को मारने के लिए ही बहादुरगढ़ की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
चार माह पहले हुई थी शादी, होटल चलाता है प्रदीप
पुलिस के अनुसार सैदपुर निवासी प्रदीप बहादुरगढ़ में होटल चलाता है। प्रदीप पत्नी सीमा का हत्या का षड्यंत्र रचकर उसकी मौत को हादसा दिखाना चाहता था। आरोपी की सीमा के साथ दिसंबर, 2020 में ही शादी हुई थी। ऐसे में पुलिस पता लगाएगी कि महज चार माह में ऐसा क्या हुआ कि उसने अपनी पत्नी की जान लेने की साजिश रच डाली।
वर्जन
पुलिस ने वारदात होने की जानकारी मिलते ही तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ करने के साथ ही हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोपी प्रदीप की भी तलाश जारी है। उसकी गिरफ्तारी से ही षड्यंत्र रचने के कारणों से पर्दा उठ सकेगा।
-अनिल कुमार, प्रभारी, सैदपुर चौकी।