{"_id":"67e17883839b1714b4045db2","slug":"attempt-to-kill-a-youth-by-hitting-him-with-a-car-sonipat-news-c-197-1-snp1001-134203-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गाड़ी से टक्कर मारकर युवक की हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गाड़ी से टक्कर मारकर युवक की हत्या की कोशिश
Tue, 25 Mar 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मल्हा माजरा में युवक ने अपने मौसेरे भाई को गाड़ी से टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। युवक के भाई के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मल्हा माजरा निवासी दीपक ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई नीरज गांव के स्कूल के गेट पर खड़ा था। इस दौरान उनका मौसेरा भाई शक्ति अपनी ब्रेजा गाड़ी लेकर आया और नीरज से कहासुनी करने लगा। बाद में नीरज को गाड़ी से टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारजनों ने उन्हें पहले सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत के चलते ट्रॉमा सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया। अस्पताल में होश आने के बाद उनके भाई ने मामले से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने पुलिस को बताया।