{"_id":"6a3bc626a0b0db76b604abf1","slug":"attempt-to-encroach-upon-government-land-in-the-brahmin-neighborhood-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155926-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ब्राह्मण मोहल्ले में सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ब्राह्मण मोहल्ले में सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास
Thu, 25 Jun 2026 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा स्थित ब्राह्मण मोहल्ले में रात के समय एक मकान में डलवाई जा रही मिट्टी
खरखौदा। ब्राह्मण मोहल्ले में नगर पालिका की जमीन पर कथित कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि देर रात जमीन पर मिट्टी भरत का कार्य शुरू कर दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर नगर पालिका सचिव मनीष रेढू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए काम रुकवा दिया।
ब्राह्मण मोहल्ले में मंगलवार रात को एक मकान व उसके साथ लगते प्लाट में मिट्टी से भरत किया जाने लगा। इसकी सूचना जब नगर पालिका के अधिकारियों को मिली तो सचिव मनीष रेढू अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए। सचिव ने संबंधित जमीन को नपा की बताते हुए इस पर अवैध कब्जे की बात कही और इसे रोकने को कहा।
वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि उक्त जगह पर उनका बहुत पुराना मकान बना हुआ है। समय के साथ गली से नीचे चले जाने के चलते वह अब उसमें मिट्टी डालकर भरत कर रहे हैं। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच काफी नोकझोंक हुई लेकिन नगर पालिका की तरफ से आधी रात को मिट्टी डालने के काम को रुकवा दिया।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से कमल का कहना है कि उनका यहां पर चार दशक पुराना कब्जा है, हाल समय में उनका यह मकान नीचे होने के चलते वह मिट्टी डलवा रहे हैं। नपा की तरफ से यहां का नक्शा तक पास किया गया है।
जिस जमीन पर मिट्टी डाली जा रही थी, वह नपा की है। वहीं इस पर कोई केस भी नहीं है कब्जे की सूचना मिलने पर मेरे समेत टीम मौके पर पहुंच गई थी। रात को संबंधित पक्ष की कब्जा कार्रवाई को रुकवा दिया है। वहीं मामले में पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया जाएगा।
- मनीष रेढू, सचिव, नपा खरखौदा