फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   attempt for suicide, railway track, women, two child

रिश्तेदार ने पैसे नहीं लौटाए तो दो बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पर लेटी महिला, ट्रेन आती देखकर लोगों ने बचाया

Thu, 28 Jan 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
attempt for suicide, railway track, women, two child
सोनीपत। शहर के बैंयापुर खुर्द के निकट बाबा कॉलोनी के सामने एक महिला अपने डेढ़ माह और दो साल के बच्चों को लेकर आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेट गई। आसपास के लोगों ने ट्रेन को आता देखकर महिला व उसके बच्चों को रेलवे ट्रैक से हटाया। महिला ने रोते हुए लोगों को बताया कि उनका एक रिश्तेदार पैसे नहीं लौटा रहा है। जिसके चलते उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसके पास से आत्महत्या के प्रयास से पहले लिखा गया पत्र भी मिला है। सूचना के बाद रेलवे पुलिस ने महिला के परिजनों को बुलाकर हिदायत दी और महिला को उनके साथ भेज दिया।
विज्ञापन

बाबा कॉलोनी के पास वीरवार देर शाम लोगों को रेलवे ट्रैक की तरफ से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जिस पर लोग ट्रैक की तरफ गए तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि एक महिला रेलवे ट्रैक पर अपने दो बच्चों के साथ लेटी हुई थी, जिनमें डेढ़ महीने के बच्चे को गोद में लिया हुआ था तो दो साल के बच्चे को बराबर में लिटाया हुआ था। वह दोनों बच्चे लगातार रो रहे थे। वहां लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोगों ने मामले से राजकीय रेलवे पुलिस को अवगत कराया। इसी बीच लोगों को ट्रेन आती दिखाई दी। लोगों ने महिला को ट्रैक से हटाने का प्रयास किया तो वह मना करने लगी। ट्रेन को नजदीक आता देख लोगों ने सख्ती करते हुए महिला और बच्चों को रेलवे ट्रैक से हटा लिया। जिससे उनकी जान बच सकी। वहीं जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद परिजनों को अवगत कराया गया। बाद में परिवार के लोगों को सौंप दिया गया। जिसके बाद परिजन उसे साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन

महिला बोली, रिश्तेदार नहीं दे रहा पैसे, पुलिस पर भी लगाए आरोप
महिला ने लोगों को बताया कि उसने एक रिश्तेदार को 35000 रुपये दिए थे। इस बारे में उसके पति को भी जानकारी नहीं थी। रिश्तेदार ने जल्द पैसे लौटाने को कहा था, लेकिन नहीं लौटाए। इस पर मामले का पता लगाने पर उसके पति ने सदर थाना में शिकायत दी थी। जहां पर उसके रिश्तेदार ने एक हजार रुपये देकर बाकी बाद में देने का आश्वासन देकर समझौता कर लिया था। उसके बाद भी पैसे नहीं लौटाए तो उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। जिससे उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। इस तरह से उसने पुलिस पर भी मदद करने की जगह समझौता कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पास से आत्महत्या के प्रयास से पहले लिखा पत्र बरामद
लोगों ने बताया कि महिला के पास से सुसाइड करने से पहले लिखा गया पत्र भी बरामद किया गया है। जिसमें उसने रिश्तेदार द्वारा पैसे नहीं दिए जाने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। उसने अपनी व परिवार के अन्य सदस्यों की मौत होने पर इसके लिए अपने रिश्तेदार को ही जिम्मेदार ठहराने की बात लिखी है। उसने अपने पति को अच्छा इंसान बताते हुए उसे पूरी तरह निर्दोष लिखा था।

वर्जन
महिला के बच्चे सहित रेलवे ट्रैक पर लेटने की सूचना मिली थी। जिस पर लोगों ने उसे व बच्चे को ट्रैक से हटा दिया। जब टीम पहुंची तो वह घर चली गई थी। परिवार के लोगों को बुलाकर हिदायत दे दी गई है कि महिला को परेशान न किया जाए।
- राजकुमार सिंह, थाना प्रभारी रेलवे पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed