फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   attempt for rape, house houners wife, attack on police, sonipat

मकान मालकिन के भाई पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस गई तो आरोपी की बहन ने वर्दी फाड़ी

Fri, 17 Apr 2020 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
attempt for rape, house houners wife, attack on police, sonipat
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने अपनी मकान मालकिन के भाई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वह पहले भी उसके साथ छेड़खानी कर चुका है। इतना ही नहीं अब उन्हें जबरन घर से निकालने का प्रयास भी किया। आरोपी की बहन व उसके परिजन भी उसका साथ दे रहे हैं। जिस पर महिला ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मकान मालकिन को गिरफ्तार किया तो उसने पुलिस कर्मी की वर्दी तक फाड़ दी। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ सोनीपत शहर में किराये पर रहती है। उसने बताया कि मकान मालकिन का भाई उससे कई बार छेड़खानी व अभद्रता कर चुका था। अब वह मकान का किराया नहीं दे पाए तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसकी बहन ने भी उसका साथ दिया। उसे घर से निकलने को कहा गया। जिस पर महिला ने मामले की शिकायत प्रशासनिक टीम व पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी मकान मालकिन को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि इस दौरान महिला ने पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन

वर्जन
महिला ने मकान मालकिन के भाई पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया था। साथ ही उसे घर से निकालने का भी आरोप लगाया। पुलिस टीम ने कार्रवाई की तो मकान मालकिन ने पुलिसकर्मी की वर्दी पर हाथ डाल दिया। इस संबंध में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी मकान मालकिन को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवि कुमार, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed