फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attacking Zomato's delivery boy with a knife, looted bike, cash and mobile

जोमैटो के डिलीवरी बॉय पर हमला कर चाकू अड़ाकर बाइक, नकदी व मोबाइल लूटा

Tue, 27 Sep 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Attacking Zomato's delivery boy with a knife, looted bike, cash and mobile
गांव चिटाना-जुआं मार्ग पर जोमैटो कंपनी के डिलिवरी ब्वॉय पर हमला कर बदमाश नकदी, बाइक, मोबाइल व डेबिट कार्ड लूट ले गए। हमले में युवक घायल हो गया। वारदात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने डंडे व चाकू के बल पर अंजाम दिया। पुलिस ने घायल के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव जुआं निवासी प्रवीण कुमार ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह जोमैटो कंपनी में डिलिवरी ब्वॉय की नौकरी करते हैं। वह 25 सितंबर की रात को 11 बजे सेक्टर-15 में सप्लाई देकर अपने गांव के लिए निकले थे। जब वह रात में साढ़े 11 बजे चिटाना से जुआं जाने वाले मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से एक बाइक आई और उसके चालक ने बाइक आगे अड़ाने की कोशिश की। जिस पर उसने बाइक की गति कम कर दी। इस पर बाइक सवार ने उसके हाथ पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह सड़क किनारे गिर गया। उन्होंने उसे पकडक़र चाकू अड़ाकर उनका पर्स और मोबाइल छीन लिया। उनके पर्स में 17,500 रुपये और डेबिट क्रेडिट कार्ड थे। पिटाई कर वह उसकी बाइक भी छीनकर भाग गए। उसने मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। उसने सोमवार को पुलिस को शिकायत देकर लूट का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed