फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attacked liquor contract salesmen and looted one lakh rupees, crooks also took beer boxes

शराब ठेके के सेल्समैन पर हमला कर एक लाख रुपये लूटे, बीयर की पेटी भी ले गए बदमाश

Sat, 25 Jul 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Attacked liquor contract salesmen and looted one lakh rupees, crooks also took beer boxes
हमले में घायल महेश। - फोटो : Sonipat
राई। बीसवां मील के पास स्थित शराब ठेके के सेल्समैनों पर हमला कर रात को चार-पांच बदमाश करीब एक लाख रुपये लूट ले गए। बदमाश वारदात को अंजाम देकर जाते हुए बीयर की पेटी भी ले गए। बदमाशों ने दो सेल्समैन के सिरों पर पिस्तौल की बट मारकर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। हालांकि पुलिस को मामले को लेकर शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीसवां मील के पास स्थित शराब ठेके के सेल्समैन अनिल ने बताया कि रात को वह, महेश तथा दो अन्य सेल्समैन ठेके पर मौजूद थे। देर रात करीब ढाई ठेके पर एक व्यक्ति आया था। वह करीब ढाई बजे शराब ठेके से बाहर निकला तो बाहर खड़े चार-पांच युवकों ने उसे पिस्तौल अड़ाकर काबू कर लिया। वह उसे काबू कर वापस ठेके के अंदर ले गए। उन्होंने ठेके के अंदर आने के बाद गेट पर खड़े उनके साथी महेश के सिर में पिस्तौल की बट मार दी। इसी बीच वह भी बाहर आ गया। उसे देखकर उन्होंने उसे भी पकड़ लिया। उसके सिर पर भी पिस्तौल की बट से वार किया गया। बाद में वह ठेके से करीब एक लाख रुपये लूट ले गए। इतना ही नहीं ठेके से भागते हुए बदमाश एक पेटी बीयर की भी उठा ले गए। उनके जाने के बाद उन्होंने ठेका मालिक को सूचित किया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। अनिल ने बताया कि चार-पांच बदमाशों में से ज्यादातर अपने चेहरे पर नकाब लगाए थे। जिसके चलते वह उन्हें पहचान नहीं सका।
विज्ञापन

--
रात को ढाई बजे ठेका खुलने पर उठ रहे सवाल
बताया गया है कि रात को ठेके पर एक कस्टमर आया था। उसके बाहर निकलने पर उसे पिस्तौल के बल पर काबू करने के बाद बदमाश ठेके में घुसे थे। ऐसे में रात ढाई बजे ठेका खुलने पर भी सवार उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रात को पुलिस कंट्रोल रूम से वीटी आई थी कि बीसवां मील के पास रामनगर स्थित ठेके से लाखों रुपये लूटे गए हैं। मौके पर जाकर जांच की तो हालात संदिग्ध लगे थे। अभी तक ठेकेदार की तरफ से कोई शिकायत तक नहीं मिली है। शिकायत आएगी तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-विवेक मलिक, थाना प्रभारी, राई।

 शराब ठेके पर हुए हमले में घायल अनिल।

शराब ठेके पर हुए हमले में घायल अनिल।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed