फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attacked and threw the young man, death on the way to the hospital, murder case registered

हमला कर युवक को फेंका, अस्पताल ले जाते समय मौत, हत्या का केस दर्ज

Sun, 13 Feb 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Attacked and threw the young man, death on the way to the hospital, murder case registered
दिल्ली मार्ग बाईपास पर एक युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खरखौदा में भर्ती करवाया। यहां से गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। युवक की पहचान रोहतक के टिटौली निवासी संजय के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव टिटौली निवासी रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा संजय एक महीने से किसी कंपनी में कार्यरत था और वहीं पर रहता था। परिवार के सदस्यों की उससे मोबाइल पर बातचीत होती रहती थी। शुक्रवार की शाम सात बजे संजय ने फोन पर बताया था कि वह दिल्ली आया हुआ है। यहां किसी दोस्त के पास ठहरेगा और सुबह घर आ जाएगा, लेकिन शनिवार की सुबह उन्हें किसी ने फोन पर सूचना दी कि संजय को घायल अवस्था में सीएचसी, खरखौदा से पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया है। वह पीजीआई पहुंचे तो संजय की मौत हो चुकी थी। उन्होंने देखा कि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। रवि का कहना है कि उन्हें शक है कि किसी ने उसके भतीजे संजय की हत्या की है। शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वर्जन
घायल अवस्था में एक युवक को डायल-112 की टीम ने सीएचसी पहुंचाया था, जिसकी मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, थाना प्रभारी खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed