फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attacked and looted two lakh rupees and chain from two youths

हमला कर दो युवकों से दो लाख रुपये और चेन लूटी

Mon, 21 Feb 2022 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Attacked and looted two lakh rupees and chain from two youths
खरखौदा। गांव सिसाना के युवक ने गांव के ही दो लोगों पर साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दो लाख रुपये व सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। उसने मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दो नामजद सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सिसाना निवासी मोनू ने बताया कि उसके पास उसका परिचित पिनाना निवासी सुमित आया था। वह सुमित के साथ कार में गांव के बस स्टैंड पर गया था। इसी दौरान पवन व विक्रम दो साथियों के साथ कार में सवार होकर आए। उन्होंने उनकी कार के सामने अपनी कार को रोक दिया। आरोप है कि उन्होंने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। वह उससे दो लाख रुपये व सुमित से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। मोनू का आरोप है कि आरोपियों के साथ उसकी पहले से ही कहासुनी चली आ रही है। हमला करने के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed