फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attack with a knife on the medical store operator, 25 thousand rupees and ring looted

मेडिकल स्टोर संचालक को पिस्तौल दिखाकर व चाकू से वार कर 25 हजार रुपये व अंगूठी लूटी

Thu, 12 Aug 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Attack with a knife on the medical store operator, 25 thousand rupees and ring looted
मुरथल। गांव उमेदगढ़ के पास एक मेडिकल स्टोर संचालक को रोककर उसे पिस्तौल दिखाकर काबू करने के बाद चाकू से वार नकदी व सोने की अंगूठी लूटने का मामला सामने आया है। वारदात को करीब 12-13 हमलावरों ने अंजाम दिया। पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव घसौली निवासी अंकित ने पुलिस को बताया कि वह उमेदगढ़ गांव में मेडिकल स्टोर चलाता है। वह सात अगस्त की रात को मेडिकल स्टोर से अपने घर घसौली लौट रहा था। जब वह गांव उमेदगढ़ में पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो चार बाइक पर करीब 12-13 युवक आए और एक बाइक आगे अड़ाकर रास्ता रोक लिया। तीन अन्य बाइक सवारों ने उसे घेर लिया। उनके से एक युवक ने पिस्तौल उसके सिर पर अड़ा दी, जिस पर उसके साथ बाइक पर जा रहा युवक उतरकर भाग गया।
विज्ञापन

बाइक सवार युवक ने कहा कि जो भी उसके पास है, उसे निकाल कर दे दे। उसने विरोध किया तो एक युवक ने चाकू से वार कर दिया। उसने हाथ अड़ा दिया तो चाकू उसके हाथ पर लगा। फिर सिर पर वार कर दिया। उसके बाद सभी हमलावरों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। वह उनमें से गांव मलिकपुर निवासी मोहित, उसके चाचा राजेंद्र व गांव के नितिन को जानता है। उन्होंने मारपीट कर उससे 25 हजार रुपये लूट लिए। साथ ही उसकी अंगूठी भी छीन ली। बाद में वह उसे धमकी देकर फरार हो गए। उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे खानपुर रेफर कर दिया। 8 अगस्त को मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस अस्पताल में पहुंची तो युवक बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने उसके पिता रमेश के बयान दर्ज करने को कहा तो उन्होंने बेटे के होश में आने पर बयान देने की बात कही। अब पुलिस ने युवक के बयान पर दर्ज कर तीन नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मेडिकल स्टोर संचालक ने पिस्तौल दिखाकर काबू करने व चाकू से वार कर लूटपाट की शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेडिकल स्टोर संचालक व आरोपी पक्ष का पहले भी पैसों के लेनदेन में झगड़ा रहा है। मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- देवेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, मीमारपुर चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed