फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   attack, toilet infront of room

कमरे के बाहर पेशाब करने से रोका तो किराएदारों को पीटकर किया घायल

Mon, 01 Feb 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
attack, toilet infront of room
राई। गांव राई में दो युवकों को कमरे के पास बाथरूम करने से रोकना किराएदारों पर भारी पड़ गया। युवकों ने कमरे में घुसकर उनको जमकर पीटा। जब पीड़ितों ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया तो हमलावर अपने साथियों के साथ दोबारा पहुंचे। उन्होंने कुल्हाड़ी और कस्सी से दरवाजा तोड़ दिया और कमरे से निकालकर डंडों से जमकर पीटा। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उनको बचाया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के गांव तिलहा निवासी कृष्ण ने बताया कि वह कई साल से राई में भूपेंद्र कौशिक उर्फ विक्की के मकान में किराए पर रहता है। वह औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी में काम करता है। शुक्रवार शाम को करीब पांच बजे वह अपने कमरे पर था। उसका दोस्त अरुण कुमार भी कमरे पर आया हुआ था। इसी दौरान राई गांव के रहने वाले युवक मोहना व पांडा बाइक पर पहुंचे। वह शराब के नशे में थे। वह उनके कमरे के पास बाथरूम करने लगे। अरुण कुमार ने उनको वहां पर बाथरूम नहीं करने को कहा। जिस पर दोनों ने उसे व अरुण को पीटना शुरू कर दिया। उनसे बचने के लिए दोनों ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद वह दोनों चले गए। करीब 15 मिनट बाद ही वह अपने अन्य साथियों के साथ दोबारा से पहुंचे तो उन्होंने फिर से कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उन्होंने अपने साथ लाए कुल्हाड़ी व कस्सी से कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और दोनों को बाहर निकालकर पीटा। उन्हें बचाने आए संजय, राजेश, हनुमान, शिवदीन और रामकृपाल को भी पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के आने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी अनम कुमार ने आरोपी रवींद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed