फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attack on factory operator returning home with my brother

ममेरे भाई के साथ घर लौट रहे फैक्टरी संचालक पर हमला

Fri, 04 Mar 2022 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Attack on factory operator returning home with my brother
गांव मुंडलाना से अपने ममेरे भाई के साथ बाइक पर लौट रहे फैक्टरी संचालक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस वारदात को पांच नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया। हमले में फैक्टरी संचालक बेहोश हो गया। उसका ममेरा भाई मौके से भाग गया। फैक्टरी संचालक का आरोप है कि उस पर हमला उसके पार्टनर, उसकी पत्नी व बेटे ने करवाया है। इसको लेकर फैक्टरी संचालक ने शहर थाना के तहत लघु सचिवालय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बुटाना निवासी विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने गांव बांध खुर्द निवासी सुनील डांगी के साथ मिलकर 2015 में पानीपत स्थित महावीर कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर मैट बनाने की फैक्टरी लगाई थी। विजय के अनुसार करीब चार साल बाद दोनों का मनमुटाव होने की संभावना के चलते पानीपत के ही सेक्टर-29 में एक और फैक्टरी लगा ली। इस पर सुनील ने उसे पार्टनरशिप में काम न करने की बात कही। इसके बाद उन दोनों ने वर्ष-2018 में आपस में तीन लाख रुपये देकर अलग-अलग काम करने लगे। इसके बाद उसने महावीर कॉलोनी वाले किराये के मकान को 75 लाख रुपये में खरीद लिया और फैक्टरी चलाता रहा। इस बीच उन दोनों में संबंध भी ठीक चलते रहे। उसके अनुसार अब करीब तीन साल बाद 19 जनवरी को उसके नंबर पर सुनील की पत्नी ममता का फोन आया। उसने फैक्टरी का हिसाब करने के लिए कहा और उसे गालियां दीं। इसके बाद 23 जनवरी को सुनील का फोन आया, उसने उसे गांव में पूर्व सरपंच की दुकान पर पंचायत के लिए बुलाया। वह अपने भाई, पिता व दो-तीन ग्रामीणों के साथ दुकान पर पहुंचा। वहां सुनील, उसका लड़का व एक रिश्तेदार मिला। उन्होंने उसे फैक्टरी का हिसाब करने की बात कही ओर 13 लाख रुपये मांगे। इसको लेकर उनकी आपस में कहासुनी हुई तो वह उसे रुपये लेने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

विजय के अनुसार वह रोजाना की तरह 14 फरवरी को अपनी बाइक पर पानीपत से घर आ रहा था। रास्ते में गांव मुंडलाना में पुलिस चौकी के पास उसके मामा का लड़का ललित उसके साथ बाइक पर बैठ लिया। जब वह करीब पौने आठ बजे गोहाना बाईपास पर पहुंचे तो उसकी बाइक के सामने नकाबपोश पांच युवक आ गए। उन्होंने उसके सिर पर बिट्टा मारा, जिससे वह नीचे गिर गया। उसके मामा के लड़के को भी बिट्टे मारे, जिससे वह मौका पाकर वहां से भाग गया। उसके बाद वह बेहोश हो गया। होश आया तो वह रोहतक पीजीआई में दाखिल था। उसके मामा के लड़के ने बताया कि उसकी मौके से बाइक गायब है। विजय का आरोप है कि सुनील, उसकी पत्नी व उसके लड़के ने रंजिशन उसे मरवाने की नियत से चोटें पहुंचाई हैं। पुलिस ने सुनील, उसकी पत्नी, बेटे व अन्य पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed