फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Atlas Road one-way due to repair of 11KV feeder

Sonipat News: 11केवी फीडर की मरम्मत के चलते एटलस रोड वन-वे

Mon, 05 Aug 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 Aug 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Atlas Road one-way due to repair of 11KV feeder
सोनीपत। बिजली निगम की ओर से 11केवी रेस्ट हाउस फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते एटलस रोड पर ट्रैफिक वन-वे किया। चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। वाहन चालकों को परेशानी हुई। दोपहर 3 बजे के बाद मरम्मत कार्य पूरा होने पर राहत मिली।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से 11केवी रेस्ट हाउस फीडर पर मरम्मत कार्य करने के लिए परमिट लिया था। सुबह 10 से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके कारण एटलस रोड, सुभाष चौक व कच्चे क्वार्टर बाजार में बिजली आपूर्ति ठप होने की वजह से लोगों की परेशानी हुई। उपमंडल अभियंता ने बताया कि लाइनों के नजदीक की पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम शुरू कर दिया है ताकि लाइन से टहनियां टकराने की आशंका को खत्म किया जा सके। हवा चलने से लाइन पर पेड़ों की टहनियां गिरने जैसी घटनाओं को भी टाला जा सकता है। कई बार बारिश के सीजन में गीली टहनियां बिजली की लाइनों से टकराती रहती हैं। इससे बिजली लाइनों में स्पार्किंग होती है।
विज्ञापन

वर्जन
एटलस रोड पर 11केवी फीडर की मरम्मत के साथ टहनियों की कटाई-छंटाई की गई। जिसके चलते सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद की गई थी।
जितेंद्र वर्मा, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed