फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Atal Academy and Idea Lab will be established in Murthal University

मुरथल विवि में अटल अकादमी व आइडिया लैब की होगी स्थापना

Sat, 19 Jun 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Atal Academy and Idea Lab will be established in Murthal University
हरियाणा भवन में सीएम मनोहर लाल की उपस्थिति में एमओयू के दौरान वीसी डा. राजेंद्र अनायत व अखिल भारत? - फोटो : Sonipat
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय मुरथल में अटल अकादमी व आइडिया लैब की स्थापना की जाएगी। इसके लिए सीएम मनोहर लाल की उपस्थिति में वीसी प्रो. डॉ. राजेंद्र अनायत व अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चेयरमैन प्रो. अनिल डी सहस्त्रबद्धे ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया।
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मुरथल विवि में अटल अकादमी व आइडिया लैब की स्थापना से प्रशिक्षण व अध्ययन को नई दिशाएं मिलेंगी। इससे प्रशिक्षण, खोज एवं नवीनता के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित हो सकेंगे। उन्नत प्रशिक्षण एवं अध्ययन अकादमी को स्थापित करने के लिए प्रथम चरण में 30 करोड़ रुपये व द्वितीय चरण में 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह 50 करोड़ की राशि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा वहन की जाएगी। उन्नत प्रशिक्षण एवं अध्ययन अकादमी में शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए वित्त भी उपलब्ध करवाया जाएगा। आइडिया लैब की सेवाएं विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में बढ़ावा दिया जाएगा
वीसी प्रो. डॉ. राजेंद्र अनायत ने बताया कि तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए अटल एकेडमी योजना पर विशेष कार्य किया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रमुख रूप से रोबॉटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ब्लॉक चेन, क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, डाटा साइंस, ऑग्मेंट रियलिटी और थ्रीडी प्रिंटिंग और डिजाइन के क्षेत्र में बढ़ावा दिया जाएगा। इस दौरान विधायक मोहन लाल बड़ौली, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के उप चेयरमैन प्रो. एमपी पूनिया, सदस्य सचिव प्रोफैसर राजीव कुमार, निदेशक डॉ. रवींद्र सोनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed