फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Assam woman looking for work gang-raped by four people after giving her alcohol

Sonipat News: काम खोज रही असम की महिला को शराब पिलाकर चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 26 Jun 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Updated Mon, 26 Jun 2023 01:24 AM IST
सार

मूलरूप से असम की रहने वाली महिला ने खरखौदा पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ खरखौदा के एक गांव में किराये पर रहती है। वह काम की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
Assam woman looking for work gang-raped by four people after giving her alcohol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहने वाली असम की महिला को शराब पिलाकर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर खरखौदा थाना की सैदपुर चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से असम की रहने वाली महिला ने खरखौदा पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ खरखौदा के एक गांव में किराये पर रहती है। वह काम की तलाश कर रही थी। वह काम खोजते हुए गांव के पास बने एक फैक्टरी के लेबर क्वार्टर में चली गई। वहां पर उसे रमेश मिल गया।

विज्ञापन

 

उसने नौकरी दिलवाने की बात कहकर उसे फैक्टरी के पास बने एक स्कूल में ले गया। वह साथ में शराब की बोतल भी लिया हुआ था। स्कूल में ले जाने के बाद आरोपी ने उस जबरदस्ती शराब पिलाई। इसी दौरान उसके तीन साथी नजीम, गुलजार व सुजीत भी वहां पर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वह फैक्टरी के लेबर क्वार्टर में ही रहते हैं। महिला का आरोप है कि उसे दोबारा से जबरन शराब पिलाने के बाद चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही मामले को लेकर किसी को बताने पर धमकी दी गई।


 

महिला ने बताया कि वह वहां से अपने पति के पास पहुंची और मामले से अवगत करवाया, जिसके बाद सैदपुर चौकी पुलिस को शिकायत दी गई। महिला के बयान पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed