{"_id":"6865829c93a13a59a20c5718","slug":"asis-health-suddenly-worsens-death-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138841-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एएसआई की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एएसआई की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत
Thu, 03 Jul 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन में एएसआई की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव का महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
झज्जर निवासी एएसआई सुनील कुमार (48) लंबे समय से सोनीपत पुलिस लाइन में तैनात थे। वह 15 दिन से अवकाश पर थे। कुछ समय पूर्व उन्हें सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पद पर प्रमोशन मिला था, लेकिन एक शिकायत के चलते उन्हें दोबारा एएसआई पद पर डिमोट कर दिया गया था।
सुनील कुमार के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। बेटा पुलिस विभाग में सिपाही है, जबकि बेटी गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्यरत है।
परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात को उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। संवाद