फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Asian Wrestling Trial: 15 wrestlers cut Bishkek ticket on the second day, nine Haryanvi

एशियन कुश्ती ट्रायल : दूसरे दिन 15 पहलवानों ने कटाया बिश्केक का टिकट, नौ हरियाणवी

Fri, 19 May 2023 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Asian Wrestling Trial: 15 wrestlers cut Bishkek ticket on the second day, nine Haryanvi
फोटो :14: सोनीपत साई सेंटर में ट्रायल देते पहलवान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ व एनआईएस पटियाला में तदर्थ समिति (एडहॉक कमेटी) की तरफ से अंडर-17 व अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप की ट्रायल प्रक्रिया के दूसरे दिन 15 पहलवानों ने बिश्केक का टिकट कटाया। दूसरे दिन भी हरियाणा के पहलवानों का दबदबा रहा। चयनित पहलवानों में से नौ हरियाणा से हैं।
सोनीपत में दूसरे दिन साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा व तदर्थ समिति के सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर ट्रायल शुरू कराए। बहालगढ़ साई में फ्री स्टाइल वर्ग के पहलवानों के ट्रायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

किर्गिस्तान के बिश्केक में होने वाली प्रतियोगिता के ट्रायल सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई सेंटर व पंजाब के पटियाला स्थित एनआईएस में कराए जा रहे हैं। सोनीपत में ट्रायल प्रक्रिया की चयन समिति में तदर्थ समिति के सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा, साई में कुश्ती दल के मुख्य प्रशिक्षक जगमिंदर सिंह व अर्जुन अवाॅर्डी पहलवान रमेश कुमार गुलिया, प्रतियोगिता निदेशक ज्ञान सिंह, प्रतियोगिता मैनेजर राजीव तोमर व कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा व भूपेंद्र सिंह बाजवा ने पहलवानों के ट्रायल शुरू कराए। वहीं एनआईएस, पटियाला में साई के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक कर्नल राज सिंह बिश्नोई, तदर्थ समिति सदस्य सुमा शिरूर, प्रतियोगिता निदेशक अशोक गर्ग, प्रतियोगिता प्रबंधक अनिल मान, द्रोणाचार्य अवाॅर्डी महा सिंह राव मौजूद रहे। चयन समिति के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि दूसरे दिन पांच भारवर्ग में पहलवानों का चयन किया गया। चयन के लिए सोनीपत में 144 पहलवानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं पटियाला में महिला वर्ग में 75 व ग्रीको रोमन वर्ग में 68 पहलवानों ने मुकाबले में भाग लिया।
इन पहलवानों का हुआ चयन
वीरवार को सोनीपत में हुए ट्रायल में अंडर-17 फ्रीस्टाइल में धनराज (महाराष्ट्र, 45) के धनराज, रोहित (हरियाणा, 51) व अंकुश (हरियाणा, 55) का चयन हुआ। वहीं अंडर-23 में संदीप सिंह (पंजाब, 86) और प्रवीण कुमार (हरियाणा, 97) ने अपना चयन कराया है।
ग्रीको रोमन वर्ग
प्रांजिल (दिल्ली, 45), मन्नू यादव (छत्तीसगढ़, 51) व सूरज (हरियाणा, 55) का चयन हुआ। वहीं अंडर-23 में मनोज (हरियाणा, 86) और नितेश (हरियाणा, 97) ने अपना चयन कराया है।
महिला वर्ग : रचना (हरियाणा, 40), मुस्कान (हरियाणा, 46) व दृष्टि (दिल्ली, 49) का चयन हुआ। वहीं अंडर-23 में राधिका (हरियाणा, 68) और ज्योति बेरवाल (हरियाणा, 72) ने टिकट कटाया।

आगे यह रहेगा ट्रायल का शेड्यूल
सोनीपत : 19 मई : अंडर-17 में 65 व 80 किलो और अंडर-23 में 70, 74 व 79 किलो।
-20 मई : अंडर-17 में 92 व 110 किलो और अंडर-23 में 57, 61 व 65 किलो।
पटियाला : 19 मई : महिला वर्ग अंडर-17 में 57 व 65 किलो तथा अंडर-23 में 57 व 62 किलो व 65 एवं ग्रीको रोमन अंडर-17 में 65 व 80 तथा अंडर-23 में 67, 72 व 77 किलो।
-20 मई : महिला वर्ग अंडर-17 में 69 व 73 किलो तथा अंडर-23 में 50, 53 व 55 किलो एवं ग्रीको रोमन अंडर-17 में 92 व 110 तथा अंडर-23 में 55, 60 व 63 किलो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed