फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ASI Devendra Singh's last rites performed in his native village

Sonipat News: एएसआई देवेंद्र सिंह का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 19 Mar 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
ASI Devendra Singh's last rites performed in his native village
फोटो 29 : गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पैतृक गांव हलालपुर में एएसआई के पार्थिव शरीर को लेकर
खरखौदा। छत्तीसगढ़ के रायपुर के पास मुड़ीपार स्थित आईटीबीपी 38वीं बटालियन कैंप में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक घटना घटी। हलालपुर निवासी एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया (56) की उनके ही बटालियन के जवान, बिहार निवासी कांस्टेबल सरोज कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी। देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार को पैतृक गांव लाया गया और गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया ने ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल सरोज को उनकी वर्दी (टर्न आउट) को लेकर डांटा था। तीन दिन पहले भी इसी बात को लेकर एएसआई ने कांस्टेबल को फटकार लगाई थी। सोमवार सुबह जब फिर से इसी विषय पर डांट पड़ी तो कांस्टेबल गुस्से से भर गया। परेड खत्म होने के बाद सरोज कुमार अपने बैरक पहुंचा और अपनी इंसास राइफल उठाई और बाहर निकल गया। बैरक से थोड़ी ही दूर उसकी नजर एएसआई पर पड़ी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एएसआई ने उसे खुद में सुधार लाने को कह दिया। गुस्से से भरे कांस्टेबल ने बिना एक पल गवाएं पहली गोली एएसआई के माथे पर दाग दी। गोली लगते ही देवेंद्र सिंह वहीं गिर पड़े, लेकिन गुस्से में कांस्टेबल यहीं नहीं रुका। उसने सीने और पीठ की ओर 17 राउंड फायर किए। जिससे उनकी मौत हो गई।

फोटो 29 : गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पैतृक गांव हलालपुर में एएसआई के पार्थिव शरीर को लेकर

फोटो 29 : गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पैतृक गांव हलालपुर में एएसआई के पार्थिव शरीर को लेकर

फोटो 29 : गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पैतृक गांव हलालपुर में एएसआई के पार्थिव शरीर को लेकर

फोटो 29 : गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पैतृक गांव हलालपुर में एएसआई के पार्थिव शरीर को लेकर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed