{"_id":"699abad6b616853e69043c1d","slug":"asi-commits-suicide-with-licensed-weapon-in-sonipat-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंसी हथियार से ASI ने किया सुसाइड: सरकारी आवास पर खुद को कनपटी पर मारी गोली, पुलिस महकमे में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंसी हथियार से ASI ने किया सुसाइड: सरकारी आवास पर खुद को कनपटी पर मारी गोली, पुलिस महकमे में हड़कंप
Sun, 22 Feb 2026 01:44 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:44 PM IST
सार
अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर जसबीर की आत्महत्या ने इलाके में दहशत फैला दी है। मृतक जसबीर सिंह ने अपनी खुद की लाइसेंसी पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार दी।
विज्ञापन
ASI जसबीर ने किया सुसाइड
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शनिवार देर रात सदर थाना के पास स्थित पुलिस क्वार्टर में अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर जसबीर ने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सोनीपत सिटी थाना पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
सदर थाना के स्टाफ क्वार्टर में रह रहे अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर जसबीर की आत्महत्या ने इलाके में दहशत फैला दी है। मृतक जसबीर सिंह ने अपनी खुद की लाइसेंसी पिस्टल से अपनी कनपटी पर रखकर खुद को मौत के घाट उतार दिया और घटना की जानकारी मिलते ही सोनीपत पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि मृतक जबसीर सिंह सोनीपत पुलिस के पूर्वी जोन में टीएसआई के पद पर तैनात था।
पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया और अब उसके बेटे का विदेश से लौटने का इंतजार हो रहा है ताकि उसके शव का पोस्टमार्टम हो सके। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता करने में जुटी है, जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सदर थाना के स्टाफ क्वार्टर में एक जसबीर सिंह नाम के अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।