फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ASI arrested for demanding three and a half lakh rupees in the name of naming accused in robbery case

लूट के मामले में आरोपी का नाम निकालने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये मांगने का आरोपी एएसआई गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
ASI arrested for demanding three and a half lakh rupees in the name of naming accused in robbery case
सोनीपत। मोहाना थाना में दर्ज लूटपाट व जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद आरोपी का नाम निकालने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये मांगने के मामले में आरोपी एएसआई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

करनाल के असंध की रहने वाली राजबाला ने आईजी व एसपी से शिकायत की थी कि उसके बेटे वीरेंद्र को गांव रतनगढ़ के पास हथियार के बल पर गाड़ी लूटने, मारपीट करने व फायर कर जान से मारने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में मोहाना थाने के पुलिसकर्मियों ने उसके बेटे को केस से निकालने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की। वह रुपये देने की स्थिति में नहीं है। महिला ने एएसआई बलजीत सहित तीन पर रुपयों का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। आईजी के आदेश पर इनके खिलाफ मोहाना थाने में नवंबर, 2019 में मुकदमा दर्ज हुआ था। गांव करेवड़ी निवासी कृष्ण ने 19 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था कि वह अपने साथी गांव लुहारी टिब्बा निवासी संदीप के साथ कार से गांव जा रहा था। जब वह गांव बड़वासनी के पास पहुंचे तो एक कार में सवार युवकों ने हमला कर लूटपाट की थी। बाद में शिकायतकर्ता राजबाला ने आईजी को पत्र देकर जांच किसी दूसरे जिले की पुलिस से कराने का आग्रह किया था। इसके चलते मामले को जींद स्थानांतरित कर दिया गया था। मामले में डीएसपी सफीदों की टीम ने आरोपी एएसआई को गिरफ्तार किया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed