फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Asha workers protested against online work

Sonipat News: ऑनलाइन कार्य का आशा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

Thu, 29 Jan 2026 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Asha workers protested against online work
फाेटो 21: सोनीपत के उपमंडल नागरिक अस्पताल में एसएमओ डाॅ. जितेंद्र रंगा को ज्ञापन सौंपती आशा वर्
खरखौदा। उपमंडल नागरिक अस्पताल में बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऑनलाइन कार्य का दबाव बनाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ऑनलाइन काम नहीं करने का निर्णय लेते हुए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जितेंद्र रंगा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


प्रधान रेखा ने बताया कि आशा वर्कर्स इंसेंटिव आधारित कार्य करती हैं। ऑनलाइन काम तकनीकी प्रक्रिया है जिसे बिना अतिरिक्त संसाधन व प्रशिक्षण के थोपा जा रहा है। इससे जमीनी स्तर पर होने वाली स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगस्त 2025 में सिविल सर्जन कार्यालय पर एक माह तक धरना देने के बाद ही नौ माह का मानदेय जारी किया था। वर्तमान में आशा कार्यकर्ता का राज्य व एनएचएम दोनों का तीन माह का मानदेय बकाया है। इसके अलावा वर्ष 2023 की 73 दिन की हड़ताल का मानदेय अभी तक नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से अप्रैल 2025 से लागू की गई 1500 रुपये की इंसेंटिव बढ़ोतरी भी अब तक नहीं मिली है। उन्होंने मांग की कि मानदेय हर महीने समय पर खातों में डाला जाए। साथ ही 12 फरवरी 2026 को देशभर में प्रस्तावित राष्ट्रीय हड़ताल में शामिल होने बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed