फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Asha worker sold MTP kit for Rs 500, arrested for abortion

Sonipat News: आशा कार्यकर्ता ने 500 रुपये में बेची एमटीपी किट, गर्भपात होने पर गिरफ्तार

Wed, 18 Jun 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Asha worker sold MTP kit for Rs 500, arrested for abortion
सोनीपत के राई थाना में एमटीपी किट बेचने के मामले में पकड़ी गई आशा कार्यकर्ता के साथ स्वास्थ्य
सोनीपत। पीसी पीएनडीटी टीम ने गांव जठेड़ी में 500 रुपये में एमटीपी किट बेचने के मामले में आशा कार्यकर्ता सुमन को पकड़ा है। टीम ने कार्रवाई करते हुए उसको पुलिस को सौंप दिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गर्भपात की दवाइयां आशा वर्कर का पति उपलब्ध करवाता था। टीम ने दंपती के खिलाफ राई थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. ज्योत्सना को सूचना मिली थी कि जठेड़ी गांव की एक महिला गर्भपात की दवा खाने के बाद गंभीर हालत में सोनीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई है। वह दो माह की गर्भवती थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने एक टीम का गठन किया, जिसमें पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित कौशिक, चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एकता व औषधि नियंत्रक अधिकारी मुंशीराम को शामिल किया गया।
विज्ञापन

टीम ने कार्रवाई करते हुए जठेड़ी से आशा कार्यकर्ता सुमन को पकड़ा। पूछताछ करने पर आशा कार्यकर्ता ने बताया कि उसने गर्भपात की दवा 500 रुपये में 30 मई को बेची थी। उसका पति ही गर्भपात की दवाई दिल्ली से लाकर उन्हें उपलब्ध करवाता था। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed