फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Asawarpur farmer accuses the government of not listening to him

Sonipat News: असावरपुर के किसान का सरकार पर सुनवाई न करने का आरोप

Sun, 10 May 2026 07:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 10 May 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Asawarpur farmer accuses the government of not listening to him
फोटो :: सोनीपत के गांव असावरपुर में मांगों को लेकर रोष जताते किसान। स्रोत किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव असावरपुर में 24 मार्च को किसान के टावर पर चढ़ने और मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें नीचे उतारने की घटना के बाद एक बार फिर से किसानों ने गांव में एकत्रित होकर सरकार पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है।
किसानों ने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो वे बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे। किसानों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रधान राजपाल सेवली ने कहा कि अपने वादे के अनुसार सरकार ने न तो अब तक मुआवजा दिया है और न ही असंतुष्ट किसानों की अधिगृहीत जमीन के बदले दूसरी जगह पर जमीन देने की दिशा में कोई काम शुरू किया है। ऐसे में किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि घटना के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और मुख्यमंत्री के ओएसडी विरेंद्र बढ़खालसा गांव पहुंचे थे। उस दौरान किसानों को भरोसा दिलाया गया था कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं जिससे किसानों में भारी नाराजगी है। किसानों ने कहा कि वे लंबे समय से नुकसान की भरपाई का इंतजार कर रहे हैं लेकिन प्रशासन और सरकार की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द मुआवजा नहीं दिया गया तो मजबूर होकर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed