{"_id":"5f4ff3808ebc3e53290b6cd1","slug":"as-the-number-of-passengers-increases-more-trains-will-run-electrification-of-sonipat-jind-railway-line-will-be-done-by-march-sonipat-news-rtk5717175128","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की संख्या बढ़ते ही चलेंगी ज्यादा ट्रेनें, मार्च तक होगा सोनीपत-जींद रेलवे लाइन का विद्युतीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की संख्या बढ़ते ही चलेंगी ज्यादा ट्रेनें, मार्च तक होगा सोनीपत-जींद रेलवे लाइन का विद्युतीकरण
विज्ञापन
अफसरों के साथ स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए डीआरएम एससी जैन
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक की गुणवत्ता जांचते हुए बुधवार सुबह डीआरएम एससी जैन अपनी टीम संग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ज्यादा ट्रेनें चलाई जाएंगी।
उन्होंने उदाहरण दिया कि जिस सोनीपत स्टेशन से 40 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते थे वहां अगस्त में सिर्फ 3300 ने यात्रा की है। कोरोना के चलते लोग सफर कम कर रहे हैं। इसके कारण ट्रेनों को क्षमता के हिसाब से यात्री नहीं मिल रहे हैं, जिसके चलते रेलवे को भी नुकसान हो रहा है। रिजर्वेशन कराने के बाद यात्री ट्रेन चलने से एक-दो दिन पहले टिकट कैंसिल करा रहे हैं। 13 सितंबर को दिल्ली में रेलवे बोर्ड की अफसरों संग बैठक होनी है। उसके बाद ही ट्रेनें बढ़ाए जाने का फैसला लिया जाएगा। वहीं मार्च 2021 तक सोनीपत-जींद रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। वहीं स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां लगाने का कार्य जल्द शुरू होगा, इसका कार्य टेंडर प्रक्रिया में है।
अधिकारियों ने डीआरएम को बताया कि सोनीपत स्टेशन से ही पहले पैसेंजर ट्रेनों के 19 हजार मुसाफिर सफर करते थे। रिजर्वेशन व पास धारक यात्रियों को मिलाकर इनकी संख्या 40 हजार से ज्यादा होती थी। अब अगस्त में सोनीपत से 3300 लोगों ने सफर किया है। इस दौरान सीनियर डीसीएम सुनील बेनीवाल, एडीआरएम पीपी यादव, सीएमआई संदीप सिंह, एसएस गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वीआइपी गेस्ट हाउस की एलईडी बंद होने पर डीआरएम नाराज
इससे पहले डीआरएम एससी जैन ने रेलवे ट्रैक की स्थिति, प्लेटफार्म की सफाई, पैसेंजर चेयर की स्थिति, वीआईपी गेस्ट हाउस की स्थिति और स्टेशन से बाहर की स्थिति देखी। स्टेशन परिसर की सफाई पर उन्होंने संतोष जताया और वीआईपी गेस्ट हाउस का एलईडी बंद होने पर नाराजगी जताई। उसको तत्काल रिचार्ज कराकर शुरू कराने के आदेश दिए। वीआईपी गेस्ट हाउस के फर्नीचर व टाइल्स को बदलने का प्रस्ताव अधिकारियों ने भेजा था। उन्होंने गेस्ट हाउस की अच्छी स्थिति देखकर इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।