{"_id":"61b0fbd0f5cd4d0edd008e6a","slug":"as-the-day-progresses-the-roads-and-cars-get-jammed-sonipat-news-rtk632164610","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन ढलते ही सड़कों व कारों में छलकने लगते हैं जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन ढलते ही सड़कों व कारों में छलकने लगते हैं जाम
विज्ञापन
सोनीपत में मॉडल टाउन क्षेत्र में सड़क पर खड़े किए गए वाहन। संवाद
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर क्षेत्र के साथ जीटी रोड पर दिन ढलते ही शराब पीने वालों की मनमानी शुरू हो जाती है। कई जगह कार व सड़कों पर ही लोग जाम छलकाने लगते हैं। लोग चौराहों पर होटलों-ढाबों और ठेकों के सामने सड़क पर कार खड़ी करके शराब पीना शुरू कर देते हैं। पुलिस अधिकारियों को चौराहों पर शराब पीने की शिकायत मिली तो मंगलवार रात को विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने दर्जन भर शराबियों को पकड़ा है।
जीटी रोड पर हाईवे के किनारे ही कार खड़ी करके खुलेआम शराब पीने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसे ज्यादा मामले मुरथल क्षेत्र के हैं। यहां पर हाईवे के किनारे कार की छत पर बोतल रखकर शराब पीने के कई मामले सामने आ चुके हैं। अधिकारियों को इसकी शिकायत मिलती रही है। चौराहे पर कार खड़ी करके और सड़कों पर खड़े होकर शराब पीने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शराब ठेकों के सामने दर्जनों कार मनमाने तरीके से खड़ी हो जाती हैं, जिससे आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के सुभाष चौक क्षेत्र, ताऊ देवीलाल चौक क्षेत्र, मामा-भांजा चौक क्षेत्र, आईटीआई चौक के पास, एटलस रोड, मुरथल रोड, बहालगढ़ रोड, महलाना रोड और पुरखास रोड पर कार खड़ी कर लोग सड़क पर शराब पीते रहते हैं।
पुलिस ने की कार्रवाई, कई लोगों को पकड़ा
- सिविल लाइन थाना के एसआई रमेश कुमार ने सुभाष चौक पर सार्वजनिक रूप से शराब पी रहे आदर्शनगर के शिव कुमार को पकड़ा।
- सिविल लाइन थाना के हेड कांस्टेबल शिवमुनि ने पुरखास अड्डा पर सार्वजनिक रूप से खराब पीते लाल दरवाजा के बिजेंद्र को पकड़ लिया।
- गीताभवन चौकी के हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह ने बस अड्डे के पास सार्वजनिक रूप से शराब पीते उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के सलमान को दबोच लिया।
- सिविल लाइन थाने के एएसआई युद्धवीर सिंह ने सुभाष चौक पर सड़क पर शराब पी रहे मालवीय नगर के मनोज को पकड़ा।
-सिविल लाइन थाने के एसआई सुरेश कुमार ने सुभाष चौक पर शराब पीकर हंगामा कर रहे सेक्टर-15 के मनोहर लाल को पकड़ा।
-थाना सेक्टर-27 थाने के एसआई सत्यनारायण सिंह ने अग्रसेन चौक पर खड़े होकर शराब पी रहे जीवन विहार के अमित को पकड़ा।
-सेक्टर-27 थाना के हेड कांस्टेबल सुमेर सिंह ने सेक्टर-15-12 के चौक पर खराब पी रहे ऋषिकुंज कालोनी के आरजू को काबू किया।
-सिटी थाना के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने नई अनाज मंडी के सामने सड़क पर शराब पी रहे जाहरी के राकेश को पकड़ा।
-सदर थाना के हेड कांस्टेबल जमशेद ने जाहरी चौक पर अवैध रूप से शराब पी रहे शिव कुमार उर्फ छोटा को पकड़ लिया।
वर्जन
पुलिस को चौराहों पर शराब पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। किसी को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने या अवैध रूप से वाहन खड़ा करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। पुलिस ऐसे लोगों पर नियमित रूप से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
- आईपीएस उपासना, एएसपी, सोनीपत