{"_id":"6838c1c7192da7f65a0fad1e","slug":"as-soon-as-they-get-a-chance-thieves-are-taking-away-the-bike-they-dont-even-spare-the-injured-in-the-accident-sonipat-news-c-197-1-snp1001-137310-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मौका मिलते ही चोर उड़ा रहे बाइक, हादसे में घायल तक की नहीं छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मौका मिलते ही चोर उड़ा रहे बाइक, हादसे में घायल तक की नहीं छोड़ी
Fri, 30 May 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 30 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दोपहिया वाहन चोर गिरोह पार्किंग के साथ ही मार्केट, गॉर्डन, माल, होटल व फैक्टरी के बाहर से गाड़ी चोरी करने की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोर मौका मिलते ही दोपहिया वाहन लेकर भाग रहे हैं। यहां तक कि चोर हादसे में घायल तक की बाइक नहीं छोड़ रहे हैं।
बुधवार को बाइक चोरी के पांच मामले दर्ज किए गए। चोर बस चालक, नर्सिंग छात्र, फैक्टरी कर्मी समेत पांच लोगों की बाइक चोरी कर लिए। गांव लिवासपुर निवासी आशीष ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह 26 मई की रात आठ बजे पानीपत के चुलकाना स्थित श्याम बाबा के दर्शन कर बाइक पर लौट रहे थे। जब वह मुरथल फ्लाईओवर पर पहुंचे तो उनकी बाइक असंतुलित हो गई थी।हादसे में वह, उनकी मां और बेटी घायल हो गए थे। वह अपनी मां व बेटी को कार में लेकर अस्पताल चला गया। बाद में मौके पर आया तो बाइक चोरी मिली।
सैनीपुरा निवासी सुरेश सैनी ने बताया कि वह दिल्ली में बस चलाते हैं। वह अपनी बाइक को बस स्टैंड में खड़ी कर गए थे। वापस लौटे तो बाइक चोरी मिली। गांव थाना कलां के सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक को खरखौदा के एक निजी स्कूल के बाहर खड़ी किया था। वहां से बाइक चोरी हो गई। कुंडली निवासी राकेश ने बताया कि वह राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में बाइक लेकर आए थे। वहां से उनकी बाइक चोरी हो गई। राई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव बड़वासनी निवासी अमित ने बताया कि वह निजी काम करते हैं। उन्होंने अपनी बाइक को बड़वासनी स्थित एक शिक्षण संस्थान के बाहर खड़ी कर दिया था। बाहर आए तो बाइक पंक्चर मिली। वह उसे ताला लगाकर काम के सिलसिले में चले गए। जब लौटकर आए तो उनकी बाइक चोरी मिली। सदर सोनीपत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बाइक की सुरक्षा के लिए यह उपाय करना जरूरी
अब कार की तरह बाइक में भी सेंटर लॉक लगा सकते हैं। यदि कोई आपके बाइक के करीब आएगा या दूसरी चाबी का इस्तेमाल करेगा तो अलर्ट के सिग्नल के रूप में आवाज आने लगेगी। लॉक की हमेशा जांच करवाते रहना चाहिए। चार-पांच महीने बाद इसे बदलना न भूलें। बार-बार चाबी लगाने से लॉक के भीतर का हिस्सा घिस जाता है। फिर उसमें कोई भी चाबी काम करने लगती है। संभव हो तो गाड़ी को स्टैंड में खड़ी करें। यदि आसपास इसकी व्यवस्था नहीं है तो पहियों को भी लॉक कर रखें। इसके लिए अलग से राउंड लाक लेकर चलें। साथ ही वाहन खड़ा करते हुए देखे कि कोई संदिग्ध तो नहीं खड़ा है। अगर कोई संदिग्ध दिखे तो पुलिस को सूचित करें।
कबाड़ दुकानों के साथ मेरठ में खप रहीं बाइकें
चोरी की अधिकांश बाइकें कबाड़ियों के पास खपाई जाती हैं। कबाड़ में बाइक तीन से पांच हजार रुपये में बिक जाती है। कबाड़ में उसका एक-एक पार्ट्स अलग कर देते हैं। इनका हर पुर्जा अलग कर इंजन व कीमती सामानों को मैकेनिक के पास बेच देते हैं। वहीं पुलिस सूत्रों का मानना है कि सोनीपत से सटे यूपी के मेरठ में भी चोरी के वाहनों को आसानी से बेचा जा रहा है। मेरठ में भी यहां से वाहन ले जाए जाते हैं।
पुलिस चोरों पर कर रही कार्रवाई
पुलिस भी वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। सप्ताहभर में तीन बाइक चोर पकड़कर छह बाइक बरामद की गई हैं। इनमें दो युवकों से ही पांच वाहन मिले हैं।
वाहन चोरी रोकने के लिए जांच बढ़ाई गई है। नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। सभी थानों को उनके इलाकों में सक्रिय वाहन चोरों को पकड़ने व वारदात पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। वाहन चोर लगातार पकड़े भी जा रहे हैं। -राजपाल सिंह, एसीपी क्राइम।